एक्सप्लोरर

Adani Wilmar Share: दो दिनों में अडानी विल्मर के शेयर में 50 फीसदी से ज्यादा का आया उछाल, जानें क्यों

Adani Wilmar Share Update: लिस्टिंग के बाद से अडानी विल्मर ने आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को 67 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. 

Adani Wilmar Share New High: अडानी विल्मर के शेयर में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार दूसरे दिन शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है. गुरुवार को सुबह शेयर 356 रुपये पर खुला लेकिन देखते ही देखते खरीदारी के बदौलत 20 फीसदी के उछाल के साथ शेयर 386.25 रुपये पर जा पहुंचा. जिसके बाद अपर सर्किट लगने के बाद शेयर में ट्रेडिंग को रोकना पड़ा. 

मंगलवार को अडानी विल्मर के शेयर बाजार में लिस्टिंग निराशाजनक हुई थी. शेयर का भाव आईपीओ प्राइस 230 रुपये के नीचे जा लुढ़का था. लेकिन पहले दिन शेयर 15 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ. लेकिन उसके बाद दो दिनों से शेयर में हर दिन 20 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. यानि अडानी विल्मर ने आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को 67 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. 

बाजार के जानकारों की मानें तो अडानी विल्मर में तेजी जारी रह सकती है क्योंकि शेयर अभी भी महंगा नहीं हुआ है. प्राइस टू अर्निंग रेश्यो यानि पीई रेश्यो की तुलना नेस्ले, ब्रिटानिया जैसी एफएमसीजी कंपनियों से करें तो अडानी विल्मर का शेयर 38 के पीई पर मिल रहा है जबकि उसके मुकाबले नेस्ले का 81 से ज्यादा और ब्रिटानिया 55 के पीई रेश्यो पर मिल रहा है.

अडानी विल्मर ने 3600 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिए जुटाये हैं. आपको बता दें आईपीओ का प्राइस बैंड 218 से 230 रुपये तय किया गया था. आपको बता दें आईपीओ में पूरी तरह फ्रेश इश्यू जारी किया गया है प्रोमोटर ने अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

GST Update: जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, हेल्थ इंश्योरेंस पर घट सकता है जीएसटी रेट्स

Property Price Hike: 2022 में प्रॉपर्टी के बढ़ेंगे दाम, घरों की मांग भी बढ़ने के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा संस के चेयरमैन पद से एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा
टाटा संस के चेयरमैन पद से एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा
सोना-चांदी दोनों हुए महंगे, 24 कैरेट का भाव 1.53 लाख के पार, जानें आज का रेट
सोना-चांदी दोनों हुए महंगे, 24 कैरेट का भाव 1.53 लाख के पार, जानें आज का रेट
गंदगी, फर्श पर बिखरा सामान और बदहाली, बेंगलुरु में Zepto का वेयरहाउस सील
गंदगी, फर्श पर बिखरा सामान और बदहाली, बेंगलुरु में Zepto का वेयरहाउस सील
रोजर फेडरर से छीना अरबपति का टैग, शेयर बाजार से कैसे हुआ करोड़ों का नुकसान?
रोजर फेडरर से छीना अरबपति का टैग, शेयर बाजार से कैसे हुआ करोड़ों का नुकसान?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget