एक्सप्लोरर

Adani Wilmar IPO Listing: फीकी लिस्टिंग के बाद अडानी विल्मर के शेयर ने की शानदार वापसी, 17 फीसदी की उछाल के साथ हुआ शेयर बंद

Adani Wilmar IPO Listing Update: अडानी विल्मर की बेहद कमजोर शुरुआत हुई. शेयर अपने इश्यू प्राइस 230 रुपये के नीचे 227 रुपये तक जा लुढ़का. लेकिन निचले स्तरों से शेयर ने शानदार वापसी की. 

Adani Wilmar IPO Listing: मंगलवार की सुबह अडानी विल्मर आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर बेहद निराशाजनक लिस्टिंग हुई. अडानी विल्मर की बेहद कमजोर शुरुआत हुई. शेयर अपने इश्यू प्राइस 230 रुपये के नीचे 227 रुपये तक जा लुढ़का. लेकिन निचले स्तरों से शेयर ने शानदार वापसी की. 

निचले लेवल से निवेशकों द्वारा खरीदारी के चलते अडानी विल्मर के शेयर में खरीदारी लौटी. दोपहर के कारोबार में शेयर 271.25 रुपये पर जा पहुंचा. और मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन खत्म होने पर अडानी विल्मर का शेयर 16.63 फीसदी की उछाल के साथ 268.25 रुपये पर बंद हुआ है. बाजार के जानकारों के मुताबिक शेयर बाजार का मूड बिगड़ने के चलते अडानी विल्मर की निराशाजनक लिस्टिंग हुई है. हालांकि एक्सपर्ट निवेशकों के शेयर में बने रहने की सलाह दे रहे हैं. 

आपको बता दें एक तरफ अडानी विल्मर के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई वहीं दूसरी तरफ कंपनी का शानदार वित्तीय परफार्मेंस का भी खुलासा हुआ है. 2020-21 वित्तीय साल में अडानी विल्मर के शुद्ध मुनाफे में 58 फीसदी का उछाल आया है जो 2019-20 में 460.87 करोड़ रुपये रहा था. तो रेवेन्यू बढ़कर 37090.42 करोड़ रुपये रहा है जिसमें 25 फीसदी की बढ़त आई है. जो 2019-20 में 29,657 करोड़ रुपये रहा था. वहीं 30 सितंबर 2021 को खत्म छमाही में मुनाफे में 23.66 फीसदी की बढ़त आई है जो 357.13 करोड़ रुपये रहा है तो रेवेन्यू इस दौरान बढ़कर 24,874.52 करोड़ रुपये रहा है जिसमें 53.65 फीसदी की शानदार उछाल देखने को मिला है. बाजार के कई जानकारों का मानना है कि छमाही नतीजे को देखकर लगता है कि इस वित्त वर्ष के खत्म होने पर कंपनी शानदार नतीजे दिखा सकती है. 

अडानी विल्मर ने 3600 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिए जुटाये हैं. आपको बता दें आईपीओ का प्राइस बैंड 218 से 230 रुपये तय किया गया था. आपको बता दें आईपीओ में पूरी तरह फ्रेश इश्यू जारी किया गया है प्रोमोटर ने अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियो को जल्द मिलेगी सौगात, मोदी सरकार देगी 18 महीने के एरियर के साथ डीए, जानें डिटेल्स

India Post Payment Bank: केवाईसी अपडेट बगैर बंद हुआ इंडिया पोस्ट बैंक में डिजिटल बैंक अकाउंट तो भरना होगा पेनल्टी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget