एक्सप्लोरर

Adani Group: रिलायंस का पावर प्लांट खरीदेगा अडानी ग्रुप, 3000 करोड़ रुपये में हो सकती है डील 

Reliance Power: रिलायंस पावर का यह प्रोजेक्ट आर्थिक संकट में फंसकर फिलहाल बंद हो चुका है. अडानी ग्रुप इसे खरीदकर अपना डिस्ट्रब्यूशन बिजनेस मजबूत करना चाहता है.

Reliance Power: गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) रिलायंस पावर (Reliance Power) का एक प्लांट खरीदने की तैयारी कर रहा है. इस डील पर अडानी ग्रुप 2,400 से 3000 करोड़ रुपये खर्च कर सकता है. इस बंद हो चुके प्लांट को खरीदने के लिए अडानी पावर फिलहाल सीएफएम एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी से वार्ता कर रही है. 

600 मेगावाट का है बुटीबोरी थर्मल पावर प्रोजेक्ट

मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी पावर नागपुर स्थित 600 मेगावाट के बुटीबोरी थर्मल पावर प्रोजेक्ट को खरीदना चाहती है. इसका कंट्रोल पहले अनिल अंबानी (Anil Ambani) की रिलायंस पावर के पास था. अडानी ग्रुप इस प्लांट के लिए प्रति मेगावाट 4 से 5 करोड़ रुपये देने को तैयार है. इस प्रोजेक्ट में दो पावर प्लांट यूनिट हैं. पहले इनकी वैल्यूएशन 6000 करोड़ रुपये थी. मगर, प्रोडक्शन बंद हो जाने के बाद वैल्यूएशन आधी रह गई है. यह प्लांट अडानी ग्रुप की रणनीति में फिट बैठता है. 

सज्जन जिंदल की जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने भी दिखाई थी रुचि

बुटीबोरी थर्मल पावर प्रोजेक्ट का संचालन रिलायंस पावर की सहयोगी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर (Vidarbha Industries Power) करती है. रिलायंस पावर के आर्थिक संकट में फंसने के बाद यह प्रोजेक्ट भी बंद हो गया था. इसे खरीदने के लिए पहले सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) की कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने भी रुचि दिखाई थी. मगर, ज्यादा वैल्यूएशन और संचालन समस्याओं को देखते हुए उन्होंने हाथ पीछे खींच लिए थे. 

कर्जदारों ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया याचिका दाखिल की

पहले मुंबई में बिजली सप्लाई के लिए रिलायंस पावर इसी बुटीबोरी प्लांट के इस्तेमाल करती थी. मगर, बाद में अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने उनसे मुंबई का डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस छीन लिया था. दिसंबर, 2019 में विदर्भ इंडस्ट्रीज और अडानी के बीच का पावर परचेज एग्रीमेंट भी खत्म हो गया था. इसके बाद बुटीबोरी प्रोजेक्ट आर्थिक संकट में फंस गया. कर्जदारों ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया याचिका दाखिल की हुई है. मगर, फिलहाल दिवालिया प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है. अडानी ग्रुप इसे खरीदकर अपने नागपुर के नजदीक स्थित तिरोदा पावर प्लांट को इससे जोड़ देगा.

ये भी पढ़ें 

Disney Hotstar: जियो सिनेमा के साथ मर्जर के बाद डिज्नी हॉटस्टार को लेकर रिलायंस का ये है प्लान, जानें खास खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget