एक्सप्लोरर

Air India Vs Akasa Air: जब दो विमानन कंपनियों के टॉप अधिकारियों की हो गई सीधी भिड़ंत!, जानें पूरा मामला

Airlines CEOs Clash: अभी विमानन सेक्टर में गतिविधियां तेज हो गई हैं. कोविड के बाद जहां सेक्टर तेज सुधार का गवाह बन रहा है, वहीं आने वाले दिनों को लेकर संकेत काफी सकारात्मक हैं...

भारत के विमानन सेक्टर में इन दिनों सरगर्मियां तेज है. एक ताजा मामले में तो विमानन कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के बीच कहा-सुनी की जानकारी सामने आई है. यह मामला जुड़ा है टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया और हाल ही में परिचालन में आई अकासा एयर से.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों विमानन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के बीच ये कहा-सुनी हुई है. आरोप-प्रत्यारोप का यह क्रम चिट्ठियों के माध्यम से हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, चिट्ठी एअर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विलसन के द्वारा अकासा एयर के सीईओ विनय दुबे को लिखी गई है. यह विवाद पायलटों की पोचिंग से जुड़ा हुआ है.

इस मुद्दे पर छिड़ा है विवाद

अकासा एयर का आरोप है कि एअर इंडिया पायलटों की नोटिस पीरियड से जुड़े सरकार के नियमों का उल्लंघन कर रही है. अकासा एयर का कहना है कि सरकार ने पायलटों के लिए 6 से 12 महीने की नोटिस पीरियड का प्रावधान किया है, लेकिन एअर इंडिया इस नियम का पालन नहीं कर रही है. इस कारण इंडियन पायलट्स ग्रुप कोर्ट जा रहा है. वहीं एअर इंडिया का कहना है कि पायलटों को जॉब स्विच करने से रोकना प्रतिस्पर्धा से जुड़े नियमों के खिलाफ है.

अकासा एयर छोड़ रहे कई पायलट

दरअसल कोरोना महामारी के बाद विमानन सेक्टर में तेजी लौट रही है. एयर ट्रैफिक में लगातार सुधार हो रहा है. नई कंपनियों की एंट्री से भी माहौल टाइट हुआ है. आने वाले दिनों को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, जिनके दम पर विमानन कंपनियों ने बीते महीनों के दौरान नए विमानों के रिकॉर्ड ऑर्डर दिए हैं. यही कारण है कि पायलटों को अपने साथ जोड़ने को लेकर खींचतान बढ़ी है. ऐसी खबरें हैं कि बीते कुछ महीनों में अकासा एयर के करीब 10 फीसदी पायलटों ने नौकरी छोड़ी है.

एअर इंडिया के सीईओ की चिट्ठी

अकासा एयर के आरोपों के जवाब में एअर इंडिया के सीईओ के द्वारा लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि पॉलिसी सरकार के नियमों के खिलाफ नहीं है. कैम्पबेल विलसन ने कहा है कि अकासा एयर खुद भी पहले ऐसा काम कर चुकी है, जब उसने टाटा समूह की एअर इंडिया एक्सप्रेस और अन्य विमानन कंपनियों के पायलटों को पोच किया है.

ये भी पढ़ें: अचानक 2000 के नोट बदलने वालों की लगी भीड़, रिजर्व बैंक के सामने हर रोज कतार, ईडी और ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget