एक्सप्लोरर

Gautam Adani: अब इस देश में पोर्ट बनाएंगे गौतम अडानी, इंटरनेशनल ट्रेड में बढ़ेगी हिस्सेदारी

Adani Group: अडानी पोर्ट्स के एमडी करण अडानी ने कहा कि कंपनी अपने इंटरनेशनल ऑपरेशन को डबल करना चाहती है. इसलिए वह कई पड़ोसी देशों में संभावनाएं तलाश रहे हैं.

Adani Group: गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) हर सेक्टर में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराता जा रहा है. अब अडानी ग्रुप अपनी ग्लोबल पहुंच बढ़ाने की जी-तोड़ कोशिशों में जुटा हुआ है. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) दुनिया के कई देशों में पोर्ट ऑपरेट करने की संभावनाएं तलाश रही है. इंटरनेशनल ट्रेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अडानी ग्रुप जल्द ही वियतनाम में एक पोर्ट बना सकता है. यह उसका चौथा इंटरनेशनल पोर्ट होगा. इससे पहले कंपनी इजराइल में हाइफा, श्रीलंका के कोलंबो और तंजानिया के दार ए सलाम में पोर्ट हासिल कर चुकी है. 

वियतनाम सरकार से डा नांग में पोर्ट डेवलप करने की मिली मंजूरी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम में बनने वाले पोर्ट से अडानी ग्रुप को भारत के आसपास ट्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने में मदद मिलेगी. साथ ही कंपनी के लिए नए अवसर भी पैदा होंगे. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) भारत की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटर कंपनी है. कंपनी के एमडी एवं गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी (Karan Adani) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें वियतनाम सरकार से दा नांग में एक पोर्ट डेवलप करने की मंजूरी मिल गई है. 

इंटरनेशनल ऑपरेशन को डबल करने की है तैयारी 

करण अडानी ने कहा कि हम भारत को मेरीटाइम ट्रेड का सेंटर बनाना चाहते हैं. हम उन देशों में अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं, जहां मैन्युफैक्चरिंग और आबादी ज्यादा है. इसकी मदद से खपत में बढ़ोतरी होगी. इन देशों से एक्सपोर्ट बढ़ने की पूरी उम्मीद है. वियतनाम में पोर्ट बनाने पर आने वाले खर्च का फिलहाल सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सका है. रिपोर्ट के अनुसार, अडानी पोर्ट्स को फिलहाल अपने कुल ट्रेड का लगभग 5 फीसदी इंटरनेशनल ऑपरेशन से मिलता है. वह साल 2030 तक इस आंकड़े को 10 फीसदी पर लाना चाहते हैं. 

इस साल शुरू हो सकता है केरल का विझिंजम पोर्ट

करण अडानी ने बताया कि फिलहाल कंपनी केरल में विझिंजम पोर्ट पर काम कर रही है. इसका पहला चरण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. इस पोर्ट पर अडानी ग्रुप और केरल सरकार 20,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं. यह पोर्ट साल 2028-29 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. यह प्रोजेक्ट 2018 में शुरू होना था लेकिन, जमीन मिलने में देरी होने के चलते देरी हो गई. इस पोर्ट की मदद से भारत को दुबई, सिंगापुर और श्रीलंका से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: पेटीएम के इस बड़े निवेशक को 1200 करोड़ रुपये का घाटा, फिर भी बेच डाली पूरी हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
Dry Days in August: अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
Xप्लेन: भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget