एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी ग्रुप की बड़ी छलांग, पड़ोसी देश भूटान में बनाएगा ग्रीन हाइड्रो प्लांट, नई डील से बढ़ रहा आगे

Adani Group New Project: गौतम अडानी ने भूटान के चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के लिए ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीजीपीसी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

Adani Group New Project: अडानी ग्रुप लगातार नए-नए क्षेत्रों में उड़ान भर रहा है और देश में ही नहीं विदेश में भी लगातार बड़े सौदों को अंजाम दे रहा है. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को भूटान में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के निर्माण के लिए एक समझौते पर दस्तखत किया. रविवार को गौतम अडानी ने थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात की. इसके साथ ही पड़ोसी देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में भी सहयोग करने की बात कही.

गौतम अडानी ने किया सोशल मीडिया पोस्ट

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "भूटान के माननीय प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मुलाकात बहुत ही रोमांचक रही. चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के लिए ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीजीपीसी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि महामहिम राजा के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए और पूरे देश में व्यापक बुनियादी ढांचे की पहल को आगे बढ़ाते हुए भूटान के पीएम को देखना सराहनीय है. अडानी ग्रुप भूटान में हाइड्रो और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है. उन्होंने कहा कि कार्बन न्यू्ट्रल देश बनने के लिए ग्रीन एनर्जी मैनेजमेंट के साथ-साथ इन बदलाव करने वाली स्कीमों के लिए सहयोग करने को उत्साहित हैं.

ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान देने के लिए अडानी ग्रुप उत्साहित

गौतम अडानी ने आगे कहा कि भूटान के राजा से मिलकर उन्होंने खुद को सम्मानित महसूस किया. भूटान के लिए उनके दृष्टिकोण और बड़े कंप्यूटिंग सेंटर और डेटा फैसिलिटी सहित गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के लिए महत्वाकांक्षी 'इको-फ्रेंडली मास्टरप्लान' से प्रेरणा भी मिली. पिछले साल नवंबर में गौतम अडानी ने भूटान नरेश से मुलाकात की थी. तब गौतम अडानी ने कहा था कि वो अपने खुशहाल और गर्मजोशी से भरे पड़ोसी के लिए ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान देने के लिए अडानी ग्रुप के लिए अवसरों का पता लगाने के लिए उत्साहित हैं.

अडानी ग्रुप ने पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड को खरीदा

हाल ही में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट ने पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड को खरीदने का एलान किया. अंबुजा सीमेंट ने 10.422 करोड़ रुपये में पेन्ना सीमेंट में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है. इस अधिग्रहण के साथ अंबुजा सीमेंट के सालाना सीमेंट उत्पादन की क्षमता प्रति वर्ष 14 मिलियन टन बढ़कर 89 मिलियन टन प्रति वर्ष हो गई है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Holiday: शेयर बाजार और बैंक आज बंद, क्या कमोडिटी और करेंसी मार्केट में भी है छुट्टी? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty 24550 के नीचे, जानें बाजार में गिरावट की वजह
सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty 24550 के नीचे, जानें बाजार में गिरावट की वजह
UPI पेमेंट पर कौन देगा चार्ज? बिल पास, वित्त मंत्री सीतारमण ने कर दिया साफ
UPI पेमेंट पर कौन देगा चार्ज? बिल पास, वित्त मंत्री सीतारमण ने कर दिया साफ
महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget