एक्सप्लोरर

Adani Group Stocks Price: अडानी ग्रुप के निवेशकों की चांदी! सभी 10 शेयरों में उछाल, तीन में अपर सर्किट

Adani Stock Opening Today: अडानी ग्रुप के सभी शेयरों ने उछाल दर्ज की है. इसके 10 शेयरों में से तीन कंपनियों के स्टॉक में 5 फीसदी का अपर सर्किट भी लगा है. 

Adani Stock Opening Today: अडानी ग्रुप के शेयर आज फिर बढ़ोतरी के साथ खुले. NSE पर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Share Price) समेत ग्रुप के सभी 10 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे. वही तीन शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट देखा गया. स्टॉक्स में तेजी के साथ ही अडानी ग्रुप का मार्केट कैप (Adani Group Market Cap) भी बढ़ा है. 

किन शेयरों में अपर सर्किट 

मगंलवार, 11 अप्रैल 2023 को अडानी ग्रुप के लिस्टेड सभी 10 कंपनियों में से तीन कंपनियों ने अपर सर्किट लगाया है. अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) 5 फीसदी के उछाल पर है. वहीं अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के स्टॉक में भी 5 फीसदी का अपर सर्किट है. 

अडानी एंटरप्राइजेज का क्या हाल 

अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी एंटरप्राइजेज 1,813 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 0.88 फीसदी की उछाल आई है. इसके अलावा, अडानी विल्मर 1.54 फीसदी चढ़कर 416.30 रुपये प्रति शेयर पर है. अडानी पोर्ट, अंबुजा सीमेंट, एसीसी और अन्य सभी अडानी कंपनियों के स्टॉक में उछाल है.

आज ऐसी हुई अडानी समूह के शेयरों की शुरुआत

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज 1,813 (+0.88%)
अडानी ग्रीन 944.10 (+5.0%)
अडानी पोर्ट्स 656.90 (+0.75%)
अडानी पावर 195.60 (+0.82%)
अडानी ट्रांसमिशन 1,050.85 (+5.00%)
अडानी विल्मर 416.30 (+1.54%)
अडानी टोटल गैस 951.45 (+5.0%)
एसीसी 1,748.65 (+0.44%)
अंबुजा सीमेंट 386.85 (+0.65%)
एनडीटीवी 196.45 (+0.61%)

कैसा है बाजार का हाल 

शेयर बाजार में आज अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है. सेंसेक्स और निफ्टी में हरे निशान पर करोबार कर रहे हैं. आईटी सेक्टर के टॉप स्टॉक में गिरावट है, जबकि बैंकों के स्टॉक में बढ़ोतरी हुई है. सेंसेक्स ने 60,000 के लेवल पार कर लिया है और निफ्टी में भी 17700 के ऊपर है. सेंसेक्स 182.09 अंक की उछाल दर्ज की है. जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 80.75 अंक अंक बढ़कर ओपन हुआ. 

पटरी पर लौट रहे अडानी ग्रुप के शेयर

24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि अडानी समूह के स्टॉक वापस पटरी पर आने लगे हैं. पिछले कुछ समय से अडानी ग्रुप के शेयरों उछाल देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening:  बाजार में तेज उछाल, सेंसेक्स 60,000 के ऊपर खुला, निफ्टी 17700 के पार ओपन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget