एक्सप्लोरर

अडानी समूह ने बेच दिए 17.54 करोड़ शेयर, 4,850 करोड़ रुपये का कर लिया इंतजाम

Adani Enterprises की सहायक कंपनी Adani Commodities LLP ने शुक्रवार को गैर-रिटेल निवेशकों के लिए OFS को पूरा किया. इस प्रक्रिया में 100 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने हिस्सा लिया.

अडानी समूह ने फॉर्च्यून तेल बनाने वाली कंपनी Adani Wilmar में 13.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 4,850 करोड़ रुपये जुटाए हैं. शुक्रवार को समूह ने 17.54 करोड़ शेयर (13.5% इक्विटी) गैर-रिटेल निवेशकों को 10 जनवरी और रिटेल निवेशकों को 13 जनवरी को 275 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर बेचने की घोषणा की. यह बिक्री प्रस्ताव (OFS) 8.44 करोड़ शेयरों (6.5% इक्विटी) की अतिरिक्त बिक्री के विकल्प के साथ आया था.

जबरदस्त मिला निवेशकों का समर्थन

Adani Enterprises की सहायक कंपनी Adani Commodities LLP ने शुक्रवार को गैर-रिटेल निवेशकों के लिए OFS को पूरा किया. इस प्रक्रिया में 100 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने हिस्सा लिया. यह हाल के समय में इंडियन कैपिटल मार्केट में सबसे बड़े OFS में से एक रहा. सबसे बड़ी बात कि ये काम उस दिन पूरा हुआ जब बाजार की स्थिति ठीक नहीं थी. आपको बता दें, सेंसेक्स 0.3 फीसदी गिरा और NIFTY MIDCAP 100 में 2.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

कैपिटल इकट्ठा करने में लगा है अडानी समूह

अडानी समूह ने ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प के तहत 1.96 करोड़ अतिरिक्त शेयर (कंपनी के कुल इक्विटी का 1.51%) बेचने की योजना बनाई है. कुल मिलाकर 19.50 करोड़ शेयर (15.01%) की बिक्री होगी, जिसमें 1.95 करोड़ शेयर 13 जनवरी को रिटेल निवेशकों के लिए होंगे.

इस डील के साथ, अडानी समूह ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में कुल 3.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर की इक्विटी कैपिटल जुटाई है. OFS की सफलता से Adani Wilmar ने न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी (MPS) मानदंडों को पूरा कर लिया है. अब प्रमोटरों की हिस्सेदारी 74.37 फीसदी और सार्वजनिक हिस्सेदारी (Public shareholding) 25.63 फीसदी है.

पैसे का कहां होगा इस्तेमाल

इस हिस्सेदारी की बिक्री से मिले पैसे का इस्तेमाल अडानी समूह अपने मुख्य बुनियादी ढांचा व्यवसाय, जैसे हवाई अड्डे, सड़कों, डेटा सेंटर और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं, के विकास के लिए करेगा. आपको बता दें, अक्टूबर 2024 में, समूह ने संस्थागत प्लेसमेंट के माध्यम से 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए थे.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: बाइडेन के 'फेयरवेल गिफ्ट' से पहले बढ़ी क्रूड ऑयल की कीमत, क्या रूस से है कोई कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान टेंशन से बेपरवाह बाजार, 1200 अंक उछलकर सेंसेक्स बंद, जानें 27 मार्च को कैसी रहेगी चाल
ईरान टेंशन से बेपरवाह बाजार, 1200 अंक उछलकर सेंसेक्स बंद, जानें 27 मार्च को कैसी रहेगी चाल
क्या खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? ईरान वॉर के बीच तेल कंपनियों ने की लोगों से ये अपील
क्या खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? ईरान वॉर के बीच तेल कंपनियों ने की लोगों से ये अपील
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
ईरान वॉर से दुनिया परेशान, लेकिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनकर चीन-पाक को लगेगी मिर्ची
ईरान वॉर से दुनिया परेशान, लेकिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनकर चीन-पाक को लगेगी मिर्ची

वीडियोज

खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
Embed widget