एक्सप्लोरर

Adani Group: अंधेरे में डूब सकता है बांग्लादेश, अडानी ग्रुप ने जारी की चेतावनी, फंसी है बड़ी रकम  

Bangladesh Crisis: अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस अब शेख हसीना सरकार के दौरान हुई डील पर उंगली उठाने लगे हैं. अडानी ग्रुप को बांग्लादेश से करीब 80 करोड़ डॉलर लेने हैं.

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में शेख हसीना (Sheikh Hasina) सरकार के तख्तापलट के बाद आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) ने हाल ही में वर्ल्ड बैंक (World Bank), आईएमएफ (IMF), एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) समेत कई जगह कर्ज हासिल करने के लिए दरवाजा खटखटाया है. अब उसके सामने एक नया खतरा मंडराने लगा है. अडानी ग्रुप (Adani Group) ने बिजली सप्लाई के बिल को हासिल करने के लिए बांग्लादेश पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. उन्होंने अपने लगभग 50 करोड़ डॉलर पेमेंट की मांग की है. 

मोहम्मद यूनुस ने पिछली सरकार की कई डील पर उठाई है उंगली 

अडानी ग्रुप बांग्लादेश को अपने 1600 मेगावाट के गोड्डा प्लांट से बिजली सप्लाई करता है. यह समझौता शेख हसीना सरकार के दौरान किया गया है. अब मोहम्मद यूनुस इसे बहुत महंगी डील बताने लगे हैं. साथ ही उन्होंने कहा है कि इस डील में पारदर्शिता नहीं बरती गई. उन्होंने शेख हसीना सरकार के दौरान हुई कई इंफ्रास्ट्रक्चर डील पर उंगली उठाई है. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद यूनुस सरकार लगभग 50 करोड़ डॉलर के इस पेमेंट को करने में आनाकानी कर रही है. इससे खफा होकर अडानी ग्रुप ने अंतरिम सरकार को चेतावनी जारी कर दी है. 

अडानी ग्रुप को बिजली बिल समेत बांग्लादेश से लेने हैं 80 करोड़ डॉलर

अंतरिम सरकार के सामने सबसे बड़ा संकट बांग्लादेश का कर्ज है. अडानी ग्रुप के अनुसार, वह लगातार अंतरिम सरकार से वार्ता कर रहे हैं. हमने उन्हें हर स्थिति के बारे में अवगत करा दिया है. हम बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मगर, अटके हुए पेमेंट से चिंताएं पैदा हो रही हैं. दोनों पक्षों की अपनी जिम्मेदारियां हैं. अगर उन्हें पूरा नहीं किया जाएगा तो समस्याएं पैदा होंगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेश पर सिर्फ बिजली बिल का बकाया ही 3.7 अरब डॉलर हो चुका है. इसमें से लगभग 49.2 करोड़ डॉलर सिर्फ अडानी ग्रुप के हैं. पड़ोसी देश को अडानी ग्रुप को अन्य चीजों को मिलाकर करीब 80 करोड़ डॉलर चुकाने हैं.

ये भी पढ़ें 

Air Taxi: एयर टैक्सी से उड़ने का समय आ गया नजदीक, DGCA ने दी हरी झंडी, इन शहरों में सबसे पहले होगी लॉन्च 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget