एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी ने कहा- ऐसे ही चलता रहा तो भारत 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा

गौतम अडानी ने एक टीवी इंटरव्यू में जानकारी दी है कि कैसे भारत 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा. उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत में मंदी का कोई असर नहीं होगा.

Adani Group Financially Strong India GDP : दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी (Gautam Adani) ने भारत की अर्थव्यवस्था (India Economy) को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं. अडानी ने कहा कि उनके व्यवसायों में क्रेडिट मैट्रिक्स में सुधार हो रहा है. अडानी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि पिछले 9 वर्षों में, हमारा लाभ हमारे लोन की दोगुनी दर से बढ़ रहा है.

2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा भारत 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन (Adani Group Chairman) गौतम अडानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं भारत की प्रगति व समृद्धि को लेकर बहुत ही आशावादी हूं, भारत की अर्थव्यवस्था आजादी के बाद 58 साल में 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंची जबकि 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने में 12 साल तथा 3 ट्रिलियन डॉलर के लिए सिर्फ पांच साल लगे, हम जिस गति से आगे बढ़ रहे हैं यदि ऐसे ही बढ़ते रहे तो हर 12 से 18 महीने के अंदर एक ट्रिलियन डालर बढ़ेगा और भारत 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा.

मुनाफा कर्ज से दोगुनी गति से बढ़ा 

गौतम अडानी ने कहा हम आर्थिक रूप से बेहद मजबूत तथा सुरक्षित हैं. कुछ स्वार्थी लोग जबरदस्ती भ्रम फैला रहे हैं, पिछले नौ सालों में हमारा मुनाफा कर्ज से दोगुनी गति से बढ़ा है. ये एक बड़े ग्रुप के लिए अच्छी बात है. अडानी ने कहा कि पिछले 9 सालों में कुल लोन पोर्टफोलियो में भारतीय बैंकों से ऋण की हिस्सेदारी 86 फीसदी से घटकर 32 फीसदी पर आ गई है. उन्होंने कहा, "हमारी लगभग 50 फीसदी उधारी अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड के माध्यम से है. 

मंदी का कोई असर नहीं होगा 

अडानी ने कहा 2008 में भी लोग भारत में आर्थिक मंदी आने की बात कर रहे थे, लेकिन इसका प्रभाव भारत पर नहीं पड़ा था. उन्होंने कहा कि मै आशा करता हूं कि अगले बजट में पूंजीगत व्यय, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे आने वाली समस्याओं से निपटा जा सके.

NDTV एक विश्वसनीय, स्वतंत्र, वैश्विक नेटवर्क होगा

गौतम अडानी ने NDTV के बारे में पूछे जाने पर बताया कि हमारी कंपनियां प्रोफेशनल लोगों के हाथ में है. इनके रोजाना कामों में कोई दखल नहीं दिया जाता है. NDTV स्वतंत्र, विश्वसनीय और वैश्विक नेटवर्क होगा जिसमें प्रबंधन और संपादन के मध्य एक सीमा रेखा होगी.

धीरूभाई को बताया आदर्श 

भारत व एशिया के सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडानी ने कहा कि वे धीरूभाई अम्बानी को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने कहा कि वे लाखों भारतीय उद्यमियों के प्रेरणा स्रोत हैं. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में विश्व स्तरीय व्यापर खड़ा किया तथा उनका भी सम्बन्ध गुजरात से ही था.

ये भी पढ़ें- India Australia ECTA: भारत से आस्ट्रेलिया के लिए रत्न-आभूषण की पहली खेप रवाना, उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget