एक्सप्लोरर

India Australia ECTA: भारत से आस्ट्रेलिया के लिए रत्न-आभूषण की पहली खेप रवाना, उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ECTA) के तहत रत्न एवं आभूषण की पहली खेप को रवाना किया है.

India Australia ECTA : भारत और ऑस्ट्रेलिया (India-Australia) के बीच आज का दिन (29 दिसंबर 2022) ऐतिहासिक साबित हुआ है. आज से दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (India-Australia FTA) लागू हो गया है. इन दोनों देशों के बीच हुए आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement -ECTA) के तहत रत्न एवं आभूषण की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई है. इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal ,Union Minister of Commerce and Industry) भी उपस्थित रहे. उन्होंने इसके तहत मुंबई, सूरत और चेन्नई से एक साथ कंसाइनमेंट को रवाना कर दिया है. 

ऑस्ट्रेलिया के साथ दो समझौते 

मंत्री गोयल ने कहा कि इस ईसीटीए समझौते के लागू होने के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ दो समझौते किए हैं, वह भी एक कैलेंडर वर्ष के भीतर. यह हम सबके लिए बड़े हर्ष और उत्सव की बात है. देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया को फिनिश्ड गुड्स (Finished Goods) के निर्यात की काफी संभावनाएं हैं. वहां बड़े पैमाने पर रॉ मैटेरियल (Raw Material) और इंटरमीडियरी गुड्स (Intermediate Goods) का प्रोडक्शन होता है. भारत में फिनिश्ड गुड्स के निर्माण में काफी संख्या में लोगों को रोजगार मिल सकेगा.

दुनिया की दो बड़ी इकोनॉमी एक साथ आई 

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी राजेश कुमार (Additional Secretary Rajesh Kumar) ने कहा कि ईसीटीए से दुनिया की दो बड़ी इकोनॉमी एक साथ आ गई हैं. देखा जाए तो इन दोनों देशों की प्रकृति एक-दूसरे के पूरक हैं. एक के पास रॉ मैटेरियल का भंडार है तो एक के पास मैन्यूफैक्चरिंग गुड्स बनाने में प्रवीणता है. इस समझौते के जरिए ऑस्ट्रेलिया से जीरो ड्यूटी पर रॉ मैटेरियल का आयात होगा. इससे भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा.

3 साल में आएगी तेजी

इस अवसर पर जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल Gem and Jewellery Export Promotion Council (GJEPC) के अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा कि यह भारत सरकार की एक और सराहनीय उपलब्धि है. यह समझौता रत्न और आभूषण क्षेत्र के विकास में तेजी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि भारत-आस्ट्रेलिया ईसीटीए अगले 3 वर्षों में द्विपक्षीय रत्न और आभूषण व्यापार को 1.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वर्तमान मूल्य से दोगुना करके 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर ला देगा.

88,000 श्रमिकों को मिलेगा काम 

ऑस्ट्रेलिया को निर्यात किए जाने वाले सोने और चांदी के ज्वैलरी के साथ साथ इमिटेशन ज्वैलरी पर 0 फीसदी ड्यूटी लगने से इन प्रोडक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा. इससे 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त व्यापार की संभावना बनेगी. भारत में 88,000 श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की काफी संभावना है.

इन कंपनियों ने भेजा अपना सामान

आज की खेप में मुंबई के ZenStar, Jewellery, Jewelex India Pvt. Ltd. और Venus Jewel, चेन्नई के Emerald Jewel Industry India Ltd तथा सूरत के Jafarbhai Salehbhai Daginawala ने अपने रत्न एवं आभूषणों को आस्ट्रेलिया रवाना किया है.

ये रहे मौजूद 

मुंबई से आस्ट्रेलिया को निर्यात की पहली खेप रवाना किए जाने के मौके पर गोयल के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. इनमें वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और पीआईबी मुंबई की डीजी मोनिदीपा मुखर्जी भी शामिल थीं. 

ये भी पढ़ें- Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों को दिए टारगेट, जानें कौन संभालेगा कौन सा कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget