एक्सप्लोरर

अडानी ग्रुप के इस दावे से निकल गई चीन के साथ डील की हवा, बीजिंग तक मचा हड़कंप

Adani Group: एक बयान में अडानी ग्रुप ने स्पष्ट रूप से कहा, अडानी ग्रुप भारत में बैटरी विनिर्माण के लिए BYD के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग की संभावना नहीं तलाश रहा है.

Adani Group On Tie-Up With Chinese Company BYD: अडानी ग्रुप ने उस मीडिया रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें यह दावा किया गया था कि वह बैटरी विनिर्माण और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीन की कंपनियों BYD और बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ गठजोड़ की संभावना तलाश रहा है.अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में स्पष्ट किया कि चीन की कंपनियों के साथ गठजोड़ की खबरें बेबुनियाद और गलत हैं.

एक बयान में अडानी ग्रुप ने स्पष्ट रूप से कहा, "अडानी ग्रुप भारत में बैटरी विनिर्माण के लिए BYD के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग की संभावना नहीं तलाश रहा है. इसी तरह, हम बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ भी किसी प्रकार की साझेदारी के लिए कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं."

 रिपोर्टों को अडानी ग्रुप ने किया खारिज

बयान में आगे कहा गया कि कुछ खबरों में यह दावा किया गया था कि समूह के चेयरमैन गौतम अडानी भारत में बैटरी निर्माण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए BYD के अधिकारियों के साथ “व्यक्तिगत रूप से चर्चा का नेतृत्व” कर रहे हैं.

हालांकि, अडानी ग्रुप के पास पहले से ही सौर मॉड्यूल निर्माण से लेकर पवन ऊर्जा उपकरण और हरित हाइड्रोजन तक, स्वच्छ ऊर्जा का एक विशाल पोर्टफोलियो है. समूह अपने सौर मॉड्यूल निर्माण को 10 गीगावाट प्रति वर्ष तक बढ़ा रहा है और अपनी पवन टरबाइन निर्माण क्षमता को लगभग दोगुना करके 5 गीगावाट प्रति वर्ष करना चाहता है. समूह, हरित हाइड्रोजन के उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइज़र के विनिर्माण के लिए भी एक सुविधा स्थापित करने पर विचार कर रहा है.

अगले 5 वर्षों में 1000 बिलियन निवेश का लक्ष्य

गौरतलब है कि अडानी ग्रुप ने अगले पांच वर्षों में 1000 बिलियन (1 लाख करोड़) के पूंजीगत निवेश का लक्ष्य रखा है. माना जा रहा है कि इससे देश के बुनियादी ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन आएगा. अडानी ग्रुप का कारोबार थर्मल और रिन्यूएबल पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, एलएनजी, पीएनजी, सीएनजी, एलपीजी, बैटरी स्टोरेज, हाइड्रोजन ट्रक्स, ईवी चार्जिंग स्टेशन, पंप्स, हाइड्रो और माइनिंग में फैला हुआ है. इसके अतिरिक्त, यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता है, और एयरोस्पेस, डिफेंस, डेटा सेंटर और रियल एस्टेट क्षेत्रों में भी सक्रिय है.

ये भी पढ़ें: हर दिन 26 लाख की सैलरी!, इस IT कंपनी के बॉस की भारत में हो रही सबसे ज्यादा कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधवा के खाते में आए 60 लाख , मिला Tax नोटिस, कोर्ट में कैसे जीती महिला?
विधवा के खाते में आए 60 लाख , मिला Tax नोटिस, कोर्ट में कैसे जीती महिला?
Finanza Personnel App: सिर्फ 199 रुपए में पाएं अपनी वित्तीय सेहत का रिपोर्ट कार्ड, दूर होगी हर उलझन
Finanza Personnel App: सिर्फ 199 रुपए में पाएं अपनी वित्तीय सेहत का रिपोर्ट कार्ड, दूर होगी हर उलझन
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा
Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?
Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget