एक्सप्लोरर

Adani Group ने ईरान से LPG मंगाने के आरोप से किया किनारा, कहा- "बेसलेस है ये खबर"

अडानी ग्रुप ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्हें अमेरिकी अधिकारियों की ओर से किसी भी जांच की जानकारी नहीं है. कंपनी ने कहा कि WSJ की रिपोर्ट गलत धारणाओं और अटकलों पर आधारित है.

अडानी ग्रुप एक बार फिर विवादों में घिरा, लेकिन इस बार खुद कंपनी ने मोर्चा संभालते हुए अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है. दरअसल, अमेरिका के मशहूर अखबार The Wall Street Journal (WSJ) ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों का ईरानी LPG (Liquefied Petroleum Gas) से कथित तौर पर लिंक है और यह अमेरिका के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर सकता है.

लेकिन अडानी एंटरप्राइजेज ने इस पर जोरदार जवाब देते हुए कहा, "हम इस रिपोर्ट को पूरी तरह से निराधार और शरारतपूर्ण मानते हैं. अडानी ग्रुप का ईरानी LPG से कोई जानबूझकर संपर्क या प्रतिबंधों की अनदेखी करने का कोई इरादा नहीं रहा है."

अमेरिकी जांच की कोई जानकारी नहीं

अडानी ग्रुप ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्हें अमेरिकी अधिकारियों की ओर से किसी भी जांच की जानकारी नहीं है. कंपनी ने कहा कि WSJ की रिपोर्ट गलत धारणाओं और अटकलों पर आधारित है और यह खबर समूह की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की "जानबूझकर की गई कोशिश" है.

ईरानी जहाज़ों या कार्गो से कोई लेना-देना नहीं

कंपनी ने कहा कि उसके किसी भी पोर्ट पर ईरान से आने वाले कार्गो या ईरानी झंडे वाले जहाज़ों को नहीं हैंडल किया जाता. "हमारी पॉलिसी बिल्कुल साफ है, ईरानी माल या जहाज़ों को हमारी किसी बंदरगाह पर जगह नहीं दी जाती और हम किसी भी ईरानी स्वामित्व वाले शिप से जुड़ी कोई सुविधा नहीं देते."

Oman से आया था LPG, पूरा डॉक्यूमेंटेशन मौजूद

WSJ की रिपोर्ट में जिस LPG शिपमेंट का ज़िक्र किया गया है, उस पर अडानी ग्रुप का कहना है कि वह एक "रूटीन कमर्शियल ट्रांजेक्शन" था, जो थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक पार्टनर्स के जरिए हुआ. कंपनी के मुताबिक उस शिपमेंट के सभी डॉक्यूमेंट्स में "Sohar, Oman" को पोर्ट ऑफ ओरिजिन बताया गया है, यानी यह माल ईरान से नहीं आया.

1.46 फीसदी से भी कम है LPG बिज़नेस का हिस्सा

अडानी ग्रुप ने यह भी बताया कि LPG व्यापार उनके कुल कारोबार का सिर्फ 1.46 फीसदी है और इस क्षेत्र में की जाने वाली सभी डील्स भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों (जैसे अमेरिकी प्रतिबंध कानूनों) के तहत पूरी तरह से कंप्लायंट होती हैं.

कंपनी ने कहा, "हम हर सप्लायर का सही से KYC और ड्यू डिलिजेंस करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी भी तरह की प्रतिबंधित सूची (जैसे OFAC) में शामिल ना हों."

क्या यह फिर से अडानी के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है?

अडानी ग्रुप पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स को "राजनीतिक एजेंडे" से प्रेरित बता चुका है. इस बार भी WSJ की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए यह साफ कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कंपनियों की छवि को नुकसान पहुंचाने की एक और कोशिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी को मिलती है माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाले फ्रेशर से भी कम सैलरी, यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget