एक्सप्लोरर

Adani Debt: 3-4 साल में चुकाने हैं 23 बिलियन डॉलर, यहां टिकी हैं अडानी समूह की उम्मीदें

Adani Group Debt: अडानी समूह हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इन्वेस्टर्स का भरोसा जीतने का हरसंभव प्रयास कर रहा है. इस सिलसिले में अडानी समूह की कंपनियों ने कई कर्जों का समय से पहले भुगतान किया है.

जनवरी से विवादों का सामना कर रहे अडानी समूह (Adani Group) ने अगले 3-4 साल में भारी-भरकम कर्ज चुकाने की योजना तैयार की है. समूह को उम्मीद है कि वह अगले 3-4 साल के दौरान करीब 23 अरब डॉलर का कर्ज लौटा देगा. इसके लिए अडानी समूह को इस बात की उम्मीद है कि उसे बंदरगाह से लेकर हवाई अड्डे और ऊर्जा समेत तमाम कारोबारों से कमाई में 20 फीसदी की वृद्धि होगी.

तीन हफ्ते में कई बैठकें

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक खबर में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. खबर के अनुसार, अडानी समूह के अधिकारियों ने पिछले तीन हफ्तों में बैंक अधिकारियों, बॉन्ड धारकों, विश्लेषकों और सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक के निवेशकों से मुलाकात की है. इन बैठकों का मकसद अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह को लेकर पैदा हुए संशय की स्थिति को समाप्त करना है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 135 अरब डॉलर की कमी आई थी.

यह प्रयास कर रहा अडानी समूह

अडानी समूह हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सामने आने के बाद से इन्वेस्टर्स का भरोसा जीतने का हरसंभव प्रयास कर रहा है. इस सिलसिले में अडानी समूह की कंपनियों ने कई कर्जों का समय से पहले भुगतान किया है. अडानी के प्रयासों को सफलता भी मिलती दिख रही है, क्योंकि 24 जनवरी को विवादित रिपोर्ट आने के बाद करीब एक महीने तक बिकवाली झेलने वाले अडानी के शेयरों की रौनक वापस लौट चुकी है. फरवरी के आखिरी सप्ताह के बाद लगभग हर सेशन में अडानी समूह के शेयरों में तेजी आई है.

अडानी समूह ने बदली योजना

मामले से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि इन बैठकों में अडानी ने समूह के कारोबार में वृद्धि के बारे में जानकारी दी. समूह अपने ऊर्जा कारोबार में दक्षता बढ़ाने के साथ अब तेज गति से विस्तार की जगह कर्ज में कमी लाने पर ध्यान दे रहा है. समूह की कंपनियों में कर पूर्व कमाई (ईबीआईटीडीए) में 20 फीसदी की वृद्धि से कर्ज से पार पाने में मदद मिलेगी.

पिछले 10 साल में ऐसे बढ़ी कमाई

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2013 से 2022 के दौरान समूह की कंपनियों की कमाई सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़ी है. अब अगर कमाई में 20 फीसदी की दर से वृद्धि होती है तो साल 2025 तक कर्ज-ईबीआईटीडीए अनुपात मौजूदा 7.6 फीसदी से घटकर तीन फीसदी पर आ जाएगा. यह अनुपात कंपनियों के ऊपर कर्ज की मात्रा का हिसाब बताता है. अगर यह अनुपात ज्यादा है तो इससे पता चलता है कि कंपनी अथवा समूह के ऊपर भारी कर्ज है. वहीं कम अनुपात कर्ज के कम रहने का संकेत देता है.

चुकाए जा चुके इतने कर्ज

सूत्रों के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने निवेशकों से कहा है कि एक बार राजस्व बढ़ने लगेगा, तो कर्ज अनुपात खुद ही नीचे आएगा. अडानी समूह की मौजूदा कर पूर्व आय 61,200 करोड़ रुपये है. वहीं उसके ऊपर शुद्ध रूप से 1.89 लाख करोड़ रुपये (करीब 23 अरब डॉलर) का कर्ज है. सूत्रों ने प्रबंधन की तरफ से बैठक में कही गयी बातों का हवाला देते हुए बताया कि समूह ने अबतक 50 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाया है और कमाई में वृद्धि के साथ अगले तीन से चार साल में ज्यादातर उधारी समाप्त हो जाएगी. समूह को सीमेंट, नवीकरणीय ऊर्जा, बंदरगाह और सड़क कारोबार से कमाई बढ़ने की उम्मीद है.

अडानी समूह पर ये कर्जे

अडानी समूह के कुल कर्ज में 37 फीसदी बॉन्ड के रूप में है. वहीं 31 फीसदी कर्ज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का और आठ फीसदी प्राइवेट बैंकों का है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस साल 24 जनवरी को जारी अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर खाते में गड़बड़ी करने और कर्ज बहुत अधिक होने की बात कही थी. हालांकि, अडानी समूह ने रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए उसे पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया था.

ये भी पढ़ें: दम दिखा रहे अडानी के स्टॉक्स, अडानी विल्मर और एनडीटीवी पर अपर सर्किट, सारे शेयर ग्रीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
Gold-Silver Rate: सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
Share Market Today: दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
LPG Rate Today: गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में सरकार का बड़ा खुलासा, इस बीच जानें आज कीमत
गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में सरकार का बड़ा खुलासा, इस बीच जानें आज कीमत

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget