एक्सप्लोरर

Adani Group: RBI के बाद अब SEBI का बड़ा बयान, अडानी ग्रुप का नाम लिए बिना कहा- बाजार से नहीं होने देंगे खिलवाड़

SEBI : अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट के बाद एक के बाद एक जिम्मेदार संस्थाएं अपने रुख पर बयान दे रही हैं. जानिए अब सेबी ने क्या कहा है..

SEBI On Adani Group : दुनिया के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) के ग्रुप को फिलहाल कुछ ही दिनों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenberg Report) के बाद से अडानी की तीन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है. इससे अडानी ग्रुप (Adani Group) की मार्केट वैल्यू भी बेहद गिर गई हैं. साथ ही निवेशकों को भी जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा है. इस मामले पर आज सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने अपना बयान जारी किया है. जानिए सेबी ने क्या है...

बाजार से नहीं होने देंगे खिलवाड़ 

बाजार की गिरावट के मामले पर सेबी का कहना है कि, वह बाजार में निष्पक्षता, कुशलता और उसकी मजबूत बुनियाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. सेबी ने अडानी ग्रुप का नाम लिए बिना ही अपनी बात कही है. सेबी ने कहा कि, हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शेयर बाजार निर्बाध, पारदर्शी, कुशल तरीके से काम करे, जैसा कि अब तक होता रहा है. साथ ही बाजार में निवेशकों के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. 

एक कारोबारी समूह के शेयरों में हुई उथल-पुथल 

सेबी ने कहा कि, पिछले सप्ताह के दौरान एक कारोबारी समूह के शेयरों की कीमत में असामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. बाजार के सुचारू और कुशल तरीके से काम करने के लिए किसी खास शेयरों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव से निपटने को लेकर सभी निगरानी व्यवस्था मौजूद है. सेबी ने यह भी कहा कि सभी विशिष्ट मामलों के संज्ञान में आने के बाद सेबी उनकी जांच करता है और उचित कार्रवाई करता है. मालूम हो कि 7 दिन के अंदर ही अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी उथल-पुथल हुई है. 

आरबीआई ने दिया था बयान 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अडानी समूह के भारतीय बैंकों की ओर से दिए गए लोन पर बैंकिंग सेक्टर के रेग्युलेटर बयान जारी किया है. आरबीआई का कहना है कि, रेग्युलेटर और बैंकों के सुपवाइजर होने के नाते आरबीआई पूरे बैंकिंग सेक्टर और प्रत्येक बैंकों पर लगातार निगरानी बनाए रखता है, जिससे फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनी रहे. 

क्या है पूरा मामला 

अमेरिका की हिंडनबर्ग एजेन्सी की एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था. इसके बाद से ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. साथ ही अडानी ग्रुप की मार्केट वैल्यू काफी गिर गई है. इसके अलावा अडानी ग्रुप ने अपनी कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के एफपीओ (FPO) को भी रद्द कर दिया था.

ये भी पढ़ें-

Business Plan: कम पैसे में शुरू करें जैम जेली का सुपरहिट बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget