एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी समूह की पोर्ट कारोबार में लंबी छलांग, इजरायल के सबसे चर्चित बंदरगाहों में से एक हैफा पोर्ट खरीदा

Adani Group: अडानी ग्रुप के हाथों एक और बड़ी उपलब्धि लगी है और इजरायल के सबसे पॉपुलर पोर्ट्स में से एक हैफा पोर्ट अब इस समूह के नाम हो गया है.

Adani Group: अडानी समूह ने इजरायल में एक बड़ी खरीदारी करके पोर्ट कारोबार में एक ऊंची छलाांग लगाई है. अडानी समूह के एक कंसोर्शियम ने उत्तरी इजरायल में हैफा पोर्ट (Haifa Port) को खरीद लिया है. इसके लिए अडानी समूह के नेतृत्व वाले कंसोर्शियम ने 4 अरब इजरायली शेकेल (इजरायली करेंसी) की डील की है जिसकी कुल कीमत 1.15 अरब डॉलर है. इजरायल के वित्त मंत्रालय ने ये जानकारी दी है. 

2018 में हुआ था हैफा पोर्ट के निजीकरण का फैसला

इजरायल की सरकार ने साल 2018 में इस हैफा बंदरगाह को निजी हाथों में देने का फैसला किया था. इसके पीछे सरकार का उद्देश्य था कि वो पोर्ट्स का निजीकरण करके ज्यादा से ज्यादा राजस्व हासिल कर सके. इसके अलावा पोर्ट कारोबार के लिए विशेषज्ञ कंपनियों या सलाहकारों की मदद लेकर इस क्षेत्र में अधिक दक्षता हासिल करने का भी इजरायल की सरकार का लक्ष्य है. 

इजरायली सरकार का पोर्ट कारोबार के निजीकरण के पीछे बड़ा उद्देश्य

इजरायल के इस मुख्य पोर्ट्स में से एक हैफा पोर्ट के लिए ये सौदा पूरा होने में करीब पांच साल का वक्त लग गया. ये इजरायल में करीब दो दशक तक चले आर्थिक सुधारों के पूरा होने की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे वहां की सरकार को काफी उम्मीदें हैं. इसके अलावा इजरायल की सरकार के कुछ और उद्देश्य हैं जिनके तहत सरकार के अधीन आने वाले बंदरगाहों को बेचा जा रहा है और वहां निजी डॉकयार्ड बनाए जा रहे हैं जिससे लागत में कटौती की जा सके और जहाजों और कार्गों को सामान उतारने में लगने वाला औसत वेटिंग पीरियड कम किया जा सके.

अडानी और गैडट ने जीती हैफा पोर्ट के लिए नीलामी

बीती जुलाई में इजरायल की सरकार ने घोषणा की थी कि वो हैफा पोर्ट को बेचने जा रही है. इसके खरीदने की रेस में सबसे आगे अडानी पोर्ट और वहां का स्थानीय कैमिकल्स और लॉजिस्टिक्स समूह गैडट था. जुलाई 2022 में अडानी और इजरायल की गैडट कैमिकल्स टर्मिनल्स ने हैफा पोर्ट को खरीदने के लिए नीलामी जीत ली थी. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीती सितंबर में अडानी समूह ने हैफ पोर्ट को खरीदने के लिए और अधिक समय की मांग की थी. इसके अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी और गैडट ने एक जॉइंट वेंचर का गठन कर लिया जिससे हैफा पोर्ट को खरीदने में आसानी हो सके. 

ये भी पढ़ें

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने खरीद लिया फोर्ड का साणंद वाला प्लांट, 725 करोड़ रुपये में पूरी हुई डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget