एक्सप्लोरर

MISS-AP 2025 : गौतम अडानी ने कहा हेल्थ इन्फ्रस्ट्रक्चर बेहतर करना जरूरी, भारत में बढ़ रहे लोअर बैक पेन

गौतम अडानी ने मुंबई में शुक्रवार को सोसाइटी फॉर मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी एशिया पैसिफिक (SMISS-AP) के पांचवें वार्षिक सम्मेल को संबोधित करेत हुए स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देने पर कई बातें कहीं.

MISS-AP 2025 : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मुंबई में शुक्रवार को सोसाइटी फॉर मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी एशिया पैसिफिक (SMISS-AP) के पांचवें वार्षिक सम्मेल को संबोधित करते हुए हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर जोर दिया. उन्होंने स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देने को लेकर भी कई बातें कहीं. साथ ही, उन्होंने कहा- सपने वो नहीं होते हैं जो नींद में आते हैं, बल्कि सपने वो होते हैं जो नींद को उड़ा कर रख देते हैं. 

डॉक्टर होते हैं उम्मीद 

उन्होंने कहा कि एकेडमिक ट्रेनिंग जरूर होनी चाहिए. भारत में लोअर बैक पैन बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है. उन्होंने इस कार्यक्रम में डॉक्टरों से कहा कि अडानी ग्रुप आपके साथ काम करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर उम्मीद होते हैं.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने आगे कहा कि वे कुछ पर्सनल बातें शेयर करना चाहते हैं और उनकी फेवरट फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस है. उन्होंने आगे कहा कि ये उनकी फेवरेट फिल्म सिर्फ हंसी के लिए नहीं बल्कि इसमें एक बड़ा मैसेज छिपा है. मुन्नाभाई सिर्फ दवाओं से नहीं बल्कि इंसानियत से मरीजों का इलाज करते थे.

ठीक उसी तरह से मरीजों का ठीक होना भी एक उम्मीद है, जिस तरह से मुन्नाभाई ने फिल्म में कहा था कि जादू की झप्पी हो या फिर सर्जरी का स्केल्पल दोनों में जो एक समानता है वो है इंसानियत. डॉक्टरों को संबोधित करते हुए गौतम अडानी ने आगे कहा कि आप भले ही स्पाइन के डॉक्टर हैं, लेकिन उन पेशेंट के लिए तो आप उससे भी बढ़कर एक उम्मीद हैं.

बड़े विजन से उद्यमिता

गौतम अडानी ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए एंटरप्रोन्यरशिप की बारीकियां बताई और कहा इसकी शुरुआत साहस और दृढ़ विश्वास से शुरू होती है. उन्होंने कहा कि आप जब भविष्य की किसी भी अनिश्चितता से नहीं डरते हैं और दूसरों को सही रास्ता दिखाने से पहले उनके साथ चलने का साहस करते हैं तो ही एक सच्चा उद्यमी पैदा लेता है.

उन्होंने कार्यकार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए आगे कहा कि जिस तरह से रीढ़ की हड्डी को आप ठीक करते हैं और ये मानव शरीर के लचीलेपन के लिए बहुत जरूरी है, ठीक उसी तरह से संगठन और नेतृत्व में लचीलापन होना जरूरी है. गौरतलब है कि 10 जुलाई से 13 जुलाई तक इस कार्यक्रम में आयोजन के दौरान दुनियाभर से स्पाइन सर्जरी एक्सपर्ट, उद्योगपति और इनोवेटर्स शामिल होकर न्यूरोसर्जन मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी तकनीक के बारे में चर्चा कर रहे हैं.      

ये भी पढ़ें: अभी नहीं बढ़ेगी सैलरी, TCS ने टाला इंक्रीमेंट का फैसला; जानें कब से बढ़कर मिलेगी तनख्वाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget