एक्सप्लोरर

Adani Enterprises: डिस्काउंट पर मिल सकता है अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर? बोर्ड से मंजूरी बाद आएगा 20,000 करोड़ रुपये का FPO

Adani Enterprises FPO: अडानी इंटरप्राइजेज का एफपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा एफपीओ होगा. कंपनी ये ऑफर मौजूदा प्राइस से डिस्काउंट पर जारी कर सकती है.

Adani Enterprises Share Price: अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की फ्लैगशिप मल्टीबैगर ( Multibagger) कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) आ सकता है. कंपनी अपने एफपीओ के जरिए बाजार से करीब 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कंपनी ने फंड जुटाने के लिए 25 नवंबर, 2022 शुक्रवार को बोर्ड की बैठक अहमदाबाद में बुलाई है जिसमें पब्लिक ऑफरिंग, प्रीफ्रेंशियल अलॉटमेंट या दोनों के जरिए फंड जुटाने की बात कही गई है. अडानी इंटरप्राइजेज का एफपीओ भारत के शेयर बाजार के इतिहास में किसी कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला सबसे बड़ा एफपीओ होगा. आपको बता दें एफपीओ लाने वाली कंपनी हमेशा अपने मौजूदा प्राइस लेवल से डिस्काउंट पर एफपीओ के जरिए बाजार से पैसा जुटाती है.    

पब्लिक फ्लोट है बेहद कम 
बीएसई के डाटा के मुताबिक अडानी इंटरप्राइजेज में प्रोमोटर की 72.63 फीसदी हिस्सेदारी है. एफपीओ के जरिए स्टॉक में पब्ल्कि फ्लोट को बढ़ाने में मदद मिलेगी. अडानी इंटरप्राइजेज मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों में शुमार हो चुकी है लेकिन पब्लिक फ्लोट होल्डिंग केवल 27.37 फीसदी है जो कि अडानी इंटरप्राइजेज की साइज वाली दूसरी कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज, के मुकाबले बेहद कम है. रिलायंस इंडस्ट्रीज में पब्लिक फ्लोट 49.43 फीसदी है. 

मार्च 2023 से पहले आ सकता है FPO
माना जा रहा है कि बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद शेयर बाजार का सेंटीमेंट बेहतर रहा तो अडानी इंटरप्राइजेज का एफपीओ इसी वित्त वर्ष 2022-23 में जारी किया जा सकता है. अडानी इंटरप्राइजेज में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 15.59 फीसदी है जबकि पब्लिक की शेयरहोल्डिंग 6.46 फीसदी और म्यूचुअल फंड जैसे घरेलू संस्थागत निवेशकों के पास 1.27 फीसदी शेयर्स मौजूद है.  घरेलू संस्थागत निवेशकों में एलआईसी के पास अडानी इंटरप्राइजेज के सबसे ज्यादा शेयर्स हैं. 

2.5 साल में 30 गुना बढ़ा शेयर 
स्टॉक एक्सचेंज पर अडानी इंटरप्राइजेज की लिस्टिंग 1994 में हुई थी. कोरोनाकाल के दौरान कंपनी ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.  अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार को 3942 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 24 मार्च 2020 को जब देश में लॉकडाउन घोषित हुआ तब शेयर 125 रुपये पर कारोबार कर रहा था. तब से शेयर ने 3000 फीसदी रिटर्न दे चुका है. एक साल पहले अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर 1700 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यानि बीते एक साल में शेयर ने अपने निवेशकों को 130 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 17 अक्टूबर, 2022 को शेयर 3136 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहां से शेयर में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है. 

ये भी पढ़ें

Amazon India Layoff: कर्मचारियों की छंटनी पर श्रम मंत्रालय ने अमेजन इंडिया को भेजा नोटिस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget