एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: NDTV पर तीसरे दिन अपर सर्किट, अडानी एंटरप्राइजेज की भी ठोस शुरुआत, देखें अन्य शेयरों का हाल

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में सप्ताह के शुरुआती दो दिन जबरदस्त रैली आई. उसके बाद अगले 2 दिन इन्वेस्टर्स ने जम कर मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव रहा...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) ने अब तक शानदार साबित हुए सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की अच्छी शुरुआत की है. समूह के फ्लैगशिप स्टॉक समेत कई शेयरों पर मुनाफावसूली का दबाव नरम होता दिख रहा है. वहीं समूह के मीडिया स्टॉक पर तो तीसरे दिन भी खुलते ही अपर सर्किट लग गया है.

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 शेयरों में से 6 के भाव में तेजी दिख रही है, जबकि 4 शेयरों के भाव पर दबाव बना हुआ है.

फ्लैगशिप शेयर ने की वापसी

फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) लगातार दूसरे दिन तेजी की राह पर है. इसने करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ अच्छी शुरुआत की है. गुरुवार को इसने शुरुआती नुकसान के बाद रिकवरी दिखाई थी. लगातार 3 दिनों में 45 फीसदी से ज्यादा की रैली के बाद यह स्टॉक मुनाफावसूली का शिकार हो गया था. वोलेटाइल ट्रेड के चलते बाजार ने इसे निगरानी में डाल दिया है.

खुलते ही ये शेयर हुए ग्रीन

अडानी समूह के मीडिया स्टॉक एनडीटीवी (NDTV) ने आज लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट के साथ बढ़िया शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में अडानी पावर (Adani Power), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भी कुछ तेजी में हैं. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के भाव वोलेटाइल दिख रहे हैं और लगभग पुराने स्तर पर ही स्थिर हैं.

इन शेयरों की खराब शुरुआत

दूसरी ओर समूह के कई शेयरों को आज भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी गिरा हुआ है. सोमवार को इस कंपनी का परिणाम जारी होने वाला है. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) भी डेढ़ फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है. इनके अलावा अडानी ग्रीन (Adani Green) ने भी नुकसान के साथ शुरुआत की है. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) मामूली नुकसान के साथ लगभग पुराने स्तर पर ही है.

सुबह 09:30 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2559.10 (0.91%)
अडानी ग्रीन 967.00 (-0.39%)
अडानी पोर्ट्स 725.25 (0.03%)
अडानी पावर 260.95 (0.62%)
अडानी ट्रांसमिशन 874.85 (-1.86%)
अडानी विल्मर 451.60 (-0.03%)
अडानी टोटल गैस 783.00 (-1.62%)
एसीसी 1781.95 (0.20%)
अंबुजा सीमेंट 420.20 (0.25%)
एनडीटीवी 226.50 (4.98%)

अच्छा साबित हुआ है सप्ताह

अडानी समूह के शेयरों ने इस सप्ताह की शुरुआत शानदार तरीके से की थी. सप्ताह के पहले दो दिनों के दौरान अडानी समूह के सभी शेयरों में जबरदस्त रैली देखने को मिली थी. हालांकि 2 दिनों की शानदार रैली के बाद बुधवार और गुरुवार को निवेशकों ने अडानी के शेयरों में जमकर मुनाफावसूली की, जिससे ज्यादातर शेयरों के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी.

घरेलू बाजार की अच्छी शुरुआत

घरेलू बाजार को देखें तो आज के कारोबार की शुरुआत अच्छी हुई है. दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी को वैश्विक बाजारों से समर्थन मिल रहा है. घरेलू बाजार के लिए भी यह सप्ताह कुल मिलाकर ठीक ही साबित हुआ है.

ये भी पढ़ें: भारतीय तेल कंपनियों की परेशानी, इस वजह से रूस में फंसे 2500 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget