एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: शुरुआती कारोबार में ही बन गया दबाव, चंद मिनटों में लुढ़के अडानी के आधे शेयर

Adani Share Price Today: अडानी समूह के लिए यह महीना अब तक ठीक साबित नहीं हुआ है. समूह के शेयरों ने इस सप्ताह की शुरुआत भी खराब की थी और पहले दिन सभी 10 शेयर नुकसान में रहे थे...

Adani Share Price: अडानी समूह के लिए यह महीना ठीक साबित नहीं हुआ है. महीने के दौरान अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) की चाल एक दायरे में सीमित रही है और ज्यादातर सेशन में नुकसान में रही है. बुधवार को भी इस ट्रेंड में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है और चंद मिनटों के कारोबार में ही अडानी समूह के शेयरों के ऊपर दबाव बनता दिख रहा है.

कुछ ही मिनटों पलटा पासा

सप्ताह के तीसरे दिन के शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में स्थिति बदलने लग गई. जब 9:15 पर बाजार खुला तो अडानी समूह के लगभग सारे शेयर ग्रीन जोन में थे, लेकिन 9:20 तक समूह के आधे शेयर नुकसान में जा चुके थे. इससे संकेत मिल रहा था कि आज भी इन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. इससे पहले सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अडानी समूह के सभी 10 शेयर नुकसान में बंद हुए थे.

हल्की बढ़त में हैं ये शेयर

आज के शुरुआती कारोबार की बात करें तो फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) सबसे ज्यादा करीब 0.40 फीसदी की तेजी में है. उसके अलावा अडानी विल्मर (Adani Wilmar), एसीसी सीमेंट (ACC Cement), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एनडीटीवी के भाव में मामूली तेजी दिख रही है.

इन शेयरों को हो गया नुकसान

वहीं दूसरी ओर अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) 0.50 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में है. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पावर (Adani Power) और अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर भी नुकसान में कारोबार कर रहे हैं.

सुबह 09:20 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2424.10 (0.44%)
अडानी ग्रीन 958.75 (-0.09%)
अडानी पोर्ट्स 735.45 (-0.25%)
अडानी पावर 260.95 (-0.27%)
अडानी ट्रांसमिशन 807.50 (-0.57%)
अडानी विल्मर 417.70 (0.16%)
अडानी टोटल गैस 656.55 (-0.31%)
एसीसी 1841.55 (0.22%)
अंबुजा सीमेंट 449.85 (0.26%)
एनडीटीवी 230.60 (0.17%)

घरेलू बाजार की अच्छी शुरुआत

घरेलू बाजार ने आज कारोबार की अच्छी शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 160 अंक से ज्यादा के फायदे में है और 63,500 अंक के पार कारोबार कर रहा है. एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 18,850 अंक के स्तर को पार करने में कामयाब रहा है. आज के कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख रही है.

ये भी पढ़ें: माइक्रॉन के चिप टेस्टिंग प्लांट को मिली मंजूरी, भारत में कंपनी करेगी 2.7 बिलियन डॉलर निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget