एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: दूसरे दिन भी अडानी के स्टॉक्स पर दबाव, अडानी एंटरप्राइजेज समेत इन 7 शेयरों की खराब शुरुआत

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों पर आज लगातार दूसरे दिन गिरावट हावी है... शुरुआती कारोबार में ही अडानी समूह के 10 में से 7 शेयर गिरे हुए हैं...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) पर आज गुरुवार के कारोबार में लगातार दूसरे दिन गिरावट हावी है. आज घरेलू शेयर बाजार ने भी कारोबार की शुरुआत धीमी की है. शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 7 शेयर गिरे हुए हैं. कल भी अडानी समूह के शेयरों पर गिरावट का दबाव हावी था.

समूह के इन शेयरों में गिरावट

अडानी समूह (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) शुरुआती कारोबार में 0.50 फीसदी के आस-पास गिरा हुआ है. सबसे ज्यादा करीब 1.70 फीसदी का नुकसान अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर को है. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) भी करीब एक फीसदी के नुकसान में है. इनके अलावा अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भी शुरुआती कारोबार में नुकसान में हैं.

इन शेयरों में मामूली तेजी

दूसरी ओर समूह के तीन शेयर अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) शुरुआती कारोबार में ग्रीन जोन में हैं. हालांकि इन तीनों शेयरों की शुरुआती बढ़त कोई खास नहीं है. इनके भाव पर भी कहीं न कहीं समूह के अन्य शेयरों में हो रही बिकवाली का दबाव हावी है.

आज ऐसी हुई शुरुआत:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज 1838.15 (-0.50%)
अडानी ग्रीन 940.55 (-0.24%)
अडानी पोर्ट्स 655.50 (-0.30%)
अडानी पावर 193.05 (0.31%)
अडानी ट्रांसमिशन 1032.60 (-0.97%)
अडानी विल्मर 413.80 (0.39%)
अडानी टोटल गैस 922.00 (-1.71%)
एसीसी 1758.05 (-0.01%)
अंबुजा सीमेंट 393.80 (-0.58%)
एनडीटीवी 188.40 (0.67%)

बाजार ने की स्थिर शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों आज दबाव में हैं. शुरुआती कारोबार में दोनों इंडेक्स गिरे हुए हैं. सेंसेक्स करीब 130 अंक के नुकसान के साथ 60,250 अंक के पास खुला है, तो निफ्टी ने 20 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की है.

अब तक ऐसा रहा है सप्ताह

इससे पहले बुधवार को भी अडानी समूह के शेयरों पर दबाव देखने को मिला था. बुधवार को अडानी समूह के 5 शेयरों में गिरावट आई थी. इससे पहले सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को अडानी समूह के सभी 10 शेयर बढ़त लेकर बंद हुए थे. वहीं मंगलवार को समूह के 10 में से 7 शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार को बंद किया था. अडानी के तीन शेयरों अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) पर सप्ताह के दोनों शुरुआती दिन अपर सर्किट लगा था, जिस पर बुधवार से ब्रेक लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें: टीसीएस, इंफोसिस समेत आईटी स्टॉक्स पर बिकवाली हावी, घरेलू बाजार की खराब शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget