एक्सप्लोरर

Share Market Opening 13 April: टीसीएस, इंफोसिस समेत आईटी स्टॉक्स पर बिकवाली हावी, घरेलू बाजार की खराब शुरुआत

Share Market Open Today: दुनिया भर के बाजार बिकवाली की चपेट में हैं, जिसका असर घरेलू शेयर बाजार के ऊपर दिख रहा है. आईटी, बैंकिंग व फाइनेंस शेयरों में आज बिकवाली का दबाव है...

Share Market Opening on 13 April: वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की है. दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में खुलते ही गिरावट दर्ज की गई है.

सेशन शुरू होने के पहले से दबाव

घरेलू शेयर बाजार आज का कारोबार शुरू होने के पहले से ही दबाव में थे. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह करीब 22 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट में था. यह आज आज घरेलू शेयर बाजार की खराब शुरुआत का इशारा था. वहीं बाजार में उथल-पुथल का बैरोमीटर इंडिया विक्स 2.42 फीसदी चढ़ा हुआ था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) के दौरान नुकसान में थे. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स करीब 30 अंक गिरा हुआ था, जबकि निफ्टी भी नुकसान में था.

ऐसा रहा शुरुआती कारोबार

दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आज कारोबार की शुरुआत नुकसान के साथ की. सुबह 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 130 अंक के नुकसान के साथ 60,250 अंक के पास आ गया. वहीं निफ्टी ने 20 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की. आज के कारोबार में घरेलू बाजार के ऊपर दबाव बने रहने की आशंका है.

वैश्विक बाजार में भी गिरावट

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.11 फीसदी, एसएंडपी 500 में 0.41 फीसदी और टेक फोकस्ड नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.85 फीसदी की गिरावट आई थी. एशियाई बाजारों में भी आज यही ट्रेंड दिख रहा है. आज के कारोबार में एशियाई बाजार गिरे हुए हैं. जापान का टॉपिक्स इंडेक्स दिन के कारोबार में गिरा हुआ है. हांगकांग का हैंगसेंग 0.63 फीसदी की गिरावट में है.

इन कंपनियों पर रहेंगी नजरें

आज के कारोबार में टीसीएस, इंफोसिस, वेदांता और ब्रिटानिया जैसे शेयरों पर निवेशकों की निगाहें होंगी. सबसे बड़ी आईटी कंपनी और शेयर बाजार की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी टीसीएस ने बुधवार को परिणाम जारी किया था. इसके साथ ही बड़ी कंपनियों के अर्निंग सीजन की शुरुआत की है. आज दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का रिजल्ट सामने आने वाला है.

सेंसेक्स का शुरुआती रुझान

शुरुआती कारोबार की बात करें तो कई बड़ी कंपनियों के शेयर गिरावट में हैं. सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हैं. टेक, बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में है. वहीं टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और विप्रो जैसी आईटी कंपनियां शुरुआती कारोबार में 1-1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में हैं.

ये भी पढ़ें: आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की नई स्कीम, इन इन्वेस्टर्स का रखा खास ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget