एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: लुढ़क गए अडानी के शेयर, NDTV पर लग गया ब्रेक, Adani Total पर भी लोअर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों पर पिछले सप्ताह से ही बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है. आज के कारोबार में भी समूह के लगभग सभी शेयरों के भाव लुढ़क गए...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में पिछले सप्ताह से ही गिरावट देखी जा रही है. आज बुधवार को भी नुकसान का सिलसिला जारी रहा. पिछले कुछ दिनों से ट्रेंड को मात दे रहे अडानी समूह के मीडिया स्टॉक एनडीटीवी पर भी आज ब्रेक लग गया.

फ्लैगशिप शेयर का हाल

अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने सप्ताह के तीसरे दिन कुछ रिकवरी दिखाई, लेकिन कारोबार समाप्त होते-होते फिर से नुकसान में चला गया. हालांकि इसके भाव में आई गिरावट मामूली रही और यह लगभग पुराने स्तर पर ही रहा. एक दिन पहले यानी मंगलवार को इसके भाव में 1.50 फीसदी की गिरावट आई थी.

एनडीटीवी की तेजी थमी

अडानी समूह का मीडिया स्टॉक एनडीटीवी (NDTV) पिछले कुछ दिनों से ट्रेंड के विपरीत प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन आज यह भी गिरावट का शिकार हो गया. लगातार पांच दिनों के अपर सर्किट के बाद आज इसके ऊपर लोअर सर्किट लग गया. एनडीटीवी को मंगलवार को ही एएसएम फ्रेमवर्क में डाला गया था. किसी भी शेयर के भाव में ज्यादा उतार-चढ़ाव होने पर स्टॉक एक्सचेंज उसे एएसएम फ्रेमवर्क में डाल देते हैं.

इन्हें हुआ बड़ा नुकसान

अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में बड़ी गिरावट का सिलसिला बरकरार रहा. मंगलवार को इसके भाव में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी. आज यह करीब 5 फीसदी लुढ़क गया. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के भाव में आज भी करीब साढ़े तीन फीसदी की गिरावट आई.

इन शेयरों के भाव में गिरावट

अडानी विल्मर (Adani Wilmar) मामूली नुकसान में रहा. इनके अलावा अडानी पावर (Adani Power) में करीब 0.50 फीसदी की गिरावट आई. वहीं अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में करीब 1.75 फीसदी की और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई.

सिर्फ इन 2 शेयरों में सुधार

दूसरी ओर अडानी समूह के महज दो शेयरों के भाव में सुधार आया. अडानी ग्रीन (Adani Green) में सबसे ज्यादा 1.75 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसी तरह अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के भाव में 0.40 फीसदी की तेजी आई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 237.20 4.99
अडानी एंटरप्राइजेज 2494.25 -0.05
अडानी ग्रीन 983.40 1.76
अडानी पोर्ट्स 737.25 0.40
अडानी पावर 249.85 -0.48
अडानी ट्रांसमिशन 777.55 -3.27
अडानी विल्मर 435.60 -0.03
अडानी टोटल गैस 665.10 -4.77
एसीसी 1783.85 -0.82
अंबुजा सीमेंट 423.55 -1.72

बाजार की तेजी पर भी ब्रेक

आज का दिन घरेलू बाजार के लिए भी ठीक नहीं रहा. घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह से तेजी आ रही थी. आज की गिरावट से पहले बाजार लगातार 3 दिनों से मजबूती की राह पर था और मंगलवार का इसने 5 महीने का उच्च स्तर भी छू दिया था. हालांकि आज बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 346.89 अंक यानी 0.55 फीसदी कमजोर होकर 62,622.24 अंक पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी करीब 100 अंकों की गिरावट में रहा.

ये भी पढ़ें: वेदांता चेयरमैन ने की जीएसटी की तारीफ, बता दिया भारत को सुपरपावर बनाने का फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget