एक्सप्लोरर

Anil Agarwal Reforms: वेदांता चेयरमैन ने की जीएसटी की तारीफ, बता दिया भारत को सुपरपावर बनाने का फॉर्मूला

Anil Agarwal GST: वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. इस बार उन्होंने भारत में आर्थिक सुधारों पर बात की है...

भारत पिछले कुछ सालों से वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि के इंजन के रूप में काम कर रहा है. ऐसी राय आईएमएफ (IMF) से लेकर डब्ल्यूईएफ (WEF) जैसे फोरम पर कई बार जाहिर की जा चुकी है. अक्सर कहा जाता है कि आने वाले साल और दशक भारत के होने वाले हैं. अब वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Vedanta Chairman Anil Agawal) भी इस बहस में कूद पड़े हैं.

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

मेटल और माइनिंग सेक्टर के दिग्गज उद्यमी अनिल अग्रवाल मानते हैं कि भारत सुपरपावर बन सकता है, लेकिन इसके लिए अभी कुछ काम करने की जरूरत है. सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले अग्रवाल विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. इस बार उन्होंने भारत में आर्थिक सुधारों पर बात की है. उन्होंने इस कड़ी में जीएसटी (GST) का प्रमुखता से जिक्र किया.

जीएसटी की तारीफ में ये बोले अग्रवाल

जीएसटी को भारत में हुए बड़े हालिया सुधारों में गिना जाता है. नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के बारे में अनिल अग्रवाल कहते हैं, एक भारतीय होने के नाते मुझे गर्व है कि जीएसटी ने हमारे देश में बिजनेस करने के तरीके को कैसे बदल दिया है! मैं इस तरह के और रेवोलुशनरी विचारों की तलाश में हूं. ये देख कर भी खुशी होती है कि किस तरह डिजिटल और रिटेल, दोनों तरह के बिजनेस में चाहे नई हो या पुरानी पीढ़ी हो... सभी ने '+ GST' को आसानी से अपनाया है.

समय की मांग है मजबूती से निर्णय

वेदांता चेयरमैन आगे भी इस तरह के बड़े सुधारों की वकालत करते हैं. वह कहते हैं कि हमें इसी तरह के बदलाव लाने वाले सुधारों को आगे बढ़ाना चाहिए, जो स्टार्ट-अप, इंटरप्रेन्योर और छोटे व्यापारियों के लिए राह आसान कर सकें. डेमोक्रेटिक देश बिजनेसमेन के कंधों पर ही निर्मित है, इसलिए हमें उन्हें उड़ने के लिए पंख देने चाहिए. दुनिया के दूसरे मुल्कों की बराबरी करने के लिए स्पीड सबसे जरूरी है- मजबूती से डिसीजन लेना समय की मांग है. उन्होंने लोगों से सवाल पूछते हुए लिखा, क्या आपकी राय में ऐसा कोई रिफॉर्म है, जिससे भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पॉवरहाउस बनने में मदद मिले?

शुरू करने जा रहे हैं ये पहल

वहीं वेदांता चेयरमैन अलग से एक पोस्ट में लिखते हैं, सोशल मीडिया ने मुझे आप सब से जुड़ने का एक मौका दिया है, जिससे मुझे रोज कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है. एक दूसरे से सीखने की अपनी जर्नी को आगे बढ़ाते हुए, मैं 'dreamers diary' के नाम से अपने कुछ विचार आपसे शेयर करना चाहूंगा, जहां हम भारत के लिए अपने सपनों और विजन पर चर्चा करेंगे. मेरे लिए ये आप सभी के साथ दिल की बात करने का एक खास मौका है.. आपके विचारों को भी पढ़ने का इंतजार रहेगा.

ये भी पढ़ें: टाटा ने कर दिया तगड़ा बंदोबस्त, उड़ जाएगी फॉक्सकॉन जैसी कंपनियों की नींद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget