एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी समूह में लौट आई हरियाली? 5 फीसदी तक चढ़े शेयर, अडानी एंटरप्राइजेज और एनडीटीवी ने किया लीड

Adani Share Price Today: अडानी समूह के लिए यह महीना अब तक खराब ही साबित हुआ है. पिछले सप्ताह भी यही सिलसिला बरकरार रहा था और अडानी के शेयरों को नुकसान हुआ था...

Adani Share Price: करीब 3 सप्ताह से लगातार गिरावट का शिकार हो रहे अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) को महीने के अंतिम सप्ताह के पहले दिन राहत मिली. सोमवार के कारोबार में अडानी समूह की गिरावट थमती नजर आई और सभी 10 शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार को समाप्त किया. समूह के कुछ शेयरों में तो 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई.

इन शेयरों ने की तेजी की अगुवाई

सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी एनडीटीवी (NDTV) के भाव में आई. इसका शेयर 4.99 फीसदी की तेजी में रहा. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई. शुक्रवार के कारोबार के दौरान यह 10 फीसदी तक के नुकसान में चला गया था. अडानी पावर (Adani Power) में साढ़े तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.

इनके भी भाव हो गए मजबूत

अडानी समूह के अन्य शेयरों को देखें तो अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) 2.50 फीसदी तक मजबूत हुआ. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) 2 फीसदी से ज्यादा के फायदे में रहा. एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के भाव में डेढ़-डेढ़ फीसदी तक की तेजी आई. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का भाव 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहा. वहीं अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अडानी ग्रीन (Adani Green) के शेयर भी ग्रीन जोन में रहे.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 225.05 4.99
अडानी एंटरप्राइजेज 2303.00 3.13
अडानी ग्रीन 968.35 0.92
अडानी पोर्ट्स 723.90 1.32
अडानी पावर 251.05 3.57
अडानी ट्रांसमिशन 771.20 2.35
अडानी विल्मर 406.70 0.66
अडानी टोटल गैस 646.35 1.94
एसीसी

1795.20

1.54
अंबुजा सीमेंट 433.10 1.62

एक दिन पहले आई थी ऐसी गिरावट

इससे पहले यह महीना अब तक अडानी समूह के लिए ठीक नहीं साबित हुआ है. पिछले 3 सप्ताह के दौरान ज्यादातर दिनों में अडानी समूह को नुकसान ही उठाना पड़ा है. आज से पहले शुक्रवार को तो अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी. शुक्रवार को अडानी समूह के सभी 10 शेयर नुकसान में रहे थे और गिरावट भी 10 फीसदी तक की आई थी. लगभग आधे शेयर 5-5 फीसदी के नुकसान में रहे थे.

पीछे नहीं छूट रहा हिंडनबर्ग का भूत

दरअसल हिंडनबर्ग का भूत 5 महीने बीत जाने के बाद भी अडानी समूह का पीछा नहीं छोड़ रहा है. पिछले सप्ताह ऐसी खबरें सामने आईं कि अमेरिका बाजार नियामक एसईसी अडानी समूह के ऊपर लगे हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच करने की तैयारी है. यह खबर सामने आते ही शुक्रवार को अडानी समूह के शेयर पूरी तरह से बिखर गए. आपको बता दें कि अडानी समूह को पहले ही घरेलू बाजार नियामक सेबी की जांच का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है.

घरेलू बाजार का ऐसा रहा हाल

घरेलू बाजार को देखें तो आज का दिन मिला-जुला रहा. दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने सोमवार को कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ की, लेकिन बंद होते-होते लाल निशान में चले गए. हालांकि इनकी गिरावट मामूली रही. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स हल्के नुकसान के साथ 63,000 अंक के स्तर से नीचे उतर गया. इसी तरह निफ्टी में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. घरेलू बाजार लगातार तीसरे दिन नुकसान में रहे हैं. पिछले सप्ताह के दौरान बुधवार को नया ऑल टाइम हाई (Indian Share Market All Time High) बनाने के बाद से घरेलू बाजार में बिकवाली हो रही है.

ये भी पढ़ें: टलने वाला है गो फर्स्ट का संकट, 2 महीने से बंद हैं उड़ानें, अब तैयार हुआ 425 करोड़ का ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget