एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी समूह ने दी बाजार को मात, दो दिनों की गिरावट के बाद लौटी रैली, फायदे में रहे ये शेयर

Adani Share Price Today: इससे पहले अडानी समूह के शेयरों में पिछले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को गिरावट आई थी. शुक्रवार को अवकाश के चलते बाजार में कारोबार नहीं हुआ था...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार की लगातार नौ दिनों की तेजी पर आज सोमवार को ब्रेक लग गया. हालांकि दूसरी ओर अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) आज दो लगातार दिनों की गिरावट के बाद वापसी करने में सफल रहे. बाजार से उलट अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों में तेजी देखने को मिली. हालांकि समूह के शेयरों की चाल सीमित दायरे में रही.

दो दिन आई गिरावट

सप्ताह के पहले दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 7 शेयरों में तेजी दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर समूह के तीन शेयरों के भाव नुकसान के साथ बंद हुए. इससे पहले अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों में लगातार दो दिनों से गिरावट देखी जा रही थी. समूह के तीन शेयरों अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के अपर सर्किट के ट्रेंड पर भी पिछले सप्ताह बुधवार से ही ब्रेक लगा हुआ है.

तेजी में रहे ये शेयर

आज के कारोबार की बात करें तो समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में लगातार तीसरे दिन तेजी रही. कारोबार समाप्त होने के बाद यह करीब 0.50 फीसदी के फायदे में रहा. सबसे ज्यादा बढ़त अडानी टोटल गैस में रही, जिसका शेयर 3.50 फीसदी से अधिक उछला. अडानी ग्रीन में करीब 2.50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

इन्हें भी हुआ फायदा

अडानी समूह की अन्य कंपनियों की बात करें तो अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के शेयरों के भाव में भी लगभग 01 फीसदी तक की तेजी देखी गई.

इन शेयरों को हो गया नुकसान

एनडीटीवी का शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा. इसे करीब 1.50 फीसदी का घाटा उठाना पड़ा. इसके अलावा अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयर भी नुकसान में रहे.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 188.65 -1.59
अडानी एंटरप्राइजेज 1879.30 0.49
अडानी ग्रीन 962.45 2.29
अडानी पोर्ट्स 664.90 0.49
अडानी पावर 189.35 -0.03
अडानी ट्रांसमिशन 1039.30 0.74
अडानी विल्मर 406.80 -0.87
अडानी टोटल गैस 946.40 3.51
एसीसी 1782.65 0.89
अंबुजा सीमेंट 391.40 -0.27

ऐसा रहा बाजार का हाल

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो सप्ताह के पहले दिन का कारोबार ठीक नहीं रहा. दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी की लगातार नौ दिनों की रैली पर आज ब्रेक लग गया. आईटी शेयरों में आई भारी बिकवाली से बाजार को नुकसान उठाना पड़ा. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा के घाटे में रहा, जबकि निफ्टी 0.68 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: नई कर व्यवस्था या पुरानी? जानें कितनी बार मिलता है स्विच करने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget