एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: औंधे मुंह गिरे सभी शेयर, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस पर लगातार लोअर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयर लगातार 2 सप्ताह से नुकसान में जा रहे हैं. इस सप्ताह भी वही ट्रेंड हावी होता दिख रहा है, क्योंकि पहले दिन ही शुरुआत खराब रही है...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में पिछले दो सप्ताह से जारी गिरावट का सिलसिला बरकरार है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार के कारोबार में भी समूह के लगभग सारे शेयर नुकसान में रहे. समूह के कुछ शेयरों पर तो लोअर सर्किट भी लग गया.

डूब गए अडानी के ये 2 शेयर

सप्ताह के पहले दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 शेयरों में से सिर्फ 1 के भाव में मामूली तेजी आई. आज समूह के 9 शेयरों ने नुकसान का सामना किया. इससे पहले शुक्रवार को भी समूह के 10 में से 9 शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा था. आज के कारोबार के दौरान समूह के 2 शेयरों अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) पर लोअर सर्किट लग गया. यह लगातार दूसरा दिन है, जब इन दोनों शेयरों पर लोअर सर्किट लगा है.

इन शेयरों को भी हुआ नुकसान

शुक्रवार के कारोबार में अडानी समूह का सिर्फ 1 शेयर एसीसी सीमेंट (ACC Cement) ही फायदे में रहा, जिसके भाव में मामूली 0.15 फीसदी के आस-पास की तेजी आई. वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रीन (Adani Green) के भाव में 3 फीसदी और फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 2.50 फीसदी की गिरावट आई. अडानी पावर (Adani Power) भी 2 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. इनके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), एनडीटीवी (NDTV), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) भी 1 फीसदी तक के घाटे में बंद हुए.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 178.75 -0.91
अडानी एंटरप्राइजेज 1915.75 -2.50
अडानी ग्रीन 868.60 -3.05
अडानी पोर्ट्स 694.10 -0.83
अडानी पावर 235.80 -2.20
अडानी ट्रांसमिशन 840.75 -5.00
अडानी विल्मर 386.75 -1.44
अडानी टोटल गैस 777.45 -5.00
एसीसी 1800.05 0.15
अंबुजा सीमेंट 405.95 -0.99

इस कारण से आई गिरावट

पिछले दो दिनों से अडानी के शेयरों पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का असर दिख रहा है. बाजार नियामक सेबी ने अडानी के ऊपर लगे हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के लिए छह महीने के समय की मांग की है. इस मांग पर शुक्रवार को सुनवाई हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने इतना समय देने से इनकार करने का इशारा किया. उसके बाद आज सोमवार को सुनवाई हुई, लेकिन समय के कारण कोई फैसला नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के सबसे बड़े टैक्सपेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget