एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: भारी नुकसान में अडानी समूह, बिकवाली के चपेट में आए एनडीटीवी, अडानी एंटरप्राइजेज समेत सारे शेयर

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों ने आज भी कारोबार की शुरुआत ठीक-ठाक की और ज्यादातर शेयर ग्रीन जोन में खुले, लेकिन कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखी गई...

Adani Share Price: अडानी समूह फिर से एक बेहद खराब की सप्ताह की ओर बढ़ रहा है. सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को समूह के सभी शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई. इसका परिणाम हुआ कि कारोबार की बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद भी सभी 10 शेयर बड़े नुकसान के साथ बंद हुए.

सारे शेयर हो गए लाल

सप्ताह के चौथे दिन के कारोबार की शुरुआत में अडानी समूह के 10 में से 8 शेयर तेजी में थे, जबकि सिर्फ 2 शेयर मामूली नुकसान में थे. वहीं कारोबार समाप्त होने के बाद समूह के सभी 10 शेयरों के भाव में गिरावट दर्ज की गई. इनमें से 6 शेयरों के भाव में तो 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

बिखर गए ये शेयर

कारोबार समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान एनडीटीवी (NDTV) को हुआ. यह शेयर करीब 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) भी 1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. वहीं अडानी पावर (Adani Power) के भाव में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई.

इन्हें भी हुआ नुकसान

समूह के अन्य शेयरों को देखें तो अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) को 1-1 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ. इनके अलावा अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एसीसी (ACC) के भाव भी नुकसान में रहे.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
अडानी एंटरप्राइजेज 2362.65 -1.10
अडानी ग्रीन 947.15 -0.78
अडानी पोर्ट्स 716.85 -1.00
अडानी पावर 237.35 -1.43
अडानी ट्रांसमिशन 745.65 -0.94
अडानी विल्मर 399.00 -0.59
अडानी टोटल गैस 630.20 -0.89
अंबुजा सीमेंट 416.80 -1.12
एसीसी 1772.85 -0.92
एनडीटीवी 220.50 -1.93

छठे सप्ताह भी नुकसान तय

अडानी समूह के शेयर करीब डेढ़ महीने से घाटे में जा रहे हैं. इस दौरान दो-चार दिनों को छोड़ इन्हें नुकसान ही उठाना पड़ा है. कई दिन ऐसा हुआ है कि समूह के ज्यादातर शेयरों ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की है, लेकिन बाद में ज्यादातर नुकसान में चले गए हैं. आज से पहले बुधवार को भी ठीक ऐसा ही नजारा रहा था. कल 10 में से 8 शेयरों ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, लेकिन बाद में 8 शेयर गिरावट में चले गए थे.

घरेलू बाजार का नया रिकॉर्ड

घरेलू बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आज नया रिकॉर्ड बना दिया. सेंसेक्स पहली बार 66 हजार अंक के स्तर को पार करने में कामयाब हुआ. हालांकि बाद में तेजी कुछ सिमट गई. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.25 फीसदी की तेजी में रहे.

ये भी पढ़ें: एमएसएमई पर सरकार दे रही है ध्यान, बनाई जाएंगी रोजगार पर केंद्रित नीतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget