एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: नहीं काम आई शुरुआती तेजी, अडानी एंटरप्राइजेज-अडानी ग्रीन समेत लगभग सबको नुकसान

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों ने कारोबार की शुरुआत अच्छी की थी और ज्यादातर शेयर चढ़े हुए थे, लेकिन कारोबार समाप्त होते-होते पूरी तस्वीर बदल गई...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों के लिए आज बुधवार का दिन भी खराब साबित हुआ. समूह के ज्यादातर शेयरों ने भले ही कारोबार की शुरुआत अच्छी की, लेकिन दिन के कारोबार में उन्होंने सारी शुरुआती तेजी खो दी. कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों के भाव नुकसान में रहे.

बदल गई पूरी तस्वीर

सप्ताह के तीसरे दिन के कारोबार की शुरुआत में अडानी समूह के 10 में से 7 शेयर तेजी में थे, जबकि सिर्फ 3 शेयर मामूली नुकसान में थे. वहीं कारोबार समाप्त होने के बाद समूह के 7 शेयर नुकसान में रहे और सिर्फ 3 को ही मामूली फायदा हुआ. समूह के 4 शेयरों में तो 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

इन्हें हुआ ज्यादा नुकसान

कारोबार समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अडानी पावर (Adani Power) को हुआ. इन दोनों के भाव 1.35 फीसदी तक टूट गए. अडानी ग्रीन (Adani Green) भी 1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के भाव में 0.80 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.

बाकी शेयरों का ट्रेंड

इनके अलावा अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) भी आज घाटे में रहे. वहीं दूसरी ओर अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement), एसीसी (ACC) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
अडानी एंटरप्राइजेज 2390.00 -1.31
अडानी ग्रीन 954.55 -1.09
अडानी पोर्ट्स 724.10 -0.83
अडानी पावर 240.80 -1.35
अडानी ट्रांसमिशन 752.70 -0.13
अडानी विल्मर 406.95 -0.20
अडानी टोटल गैस 635.85 -0.07
अंबुजा सीमेंट 401.35 -0.80
एसीसी 1788.95 0.32
एनडीटीवी 224.85 0.40

डेढ़ महीने से बना है दबाव

अडानी समूह के शेयर करीब डेढ़ महीने से घाटे में जा रहे हैं. इस दौरान दो-चार दिनों को छोड़ इन्हें नुकसान ही उठाना पड़ा है. यह सप्ताह कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन अभी भी रिकवरी की उम्मीदें कमजोर लग रही हैं. पिछले सप्ताह तो समूह के 3 शेयर एक्स-डिविडेंड हुए थे, उसके बाद भी कोई खास लिवाली नहीं उठ पाई थी.

घरेलू बाजार में भी गिरावट

घरेलू बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों प्रमुख सूचकांकों में आज मुनाफावसूली का प्रेशर रहे. घरेलू बाजार इन दिनों उच्च स्तर के आस-पास हैं, ऐसे में निवेशकों को यह मुनाफा वसूलने का सही मौका लग रहा है. इस कारण आज दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक लाल निशान में बंद हुए.

ये भी पढ़ें: भारत की तरह भविष्य उज्ज्वल, जानें छोटे निवेशकों के फेवरिट हाइब्रिड म्यूचुअल फंड की एबीसीडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट
आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट
पटना में 113 रुपए लीटर पेट्रोल, दिल्ली में 102, आपके शहर में क्या है पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव
पटना में 113 रुपए लीटर पेट्रोल, दिल्ली में 102, आपके शहर में क्या है पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget