एक्सप्लोरर

Adani NCD: आज आखिरी मौका, अडानी के NCD को खरीदने के लिए टूट पड़े इन्वेस्टर, 10 दिन पहले क्लोज हो रहा ऑफर

Adani Enterprises NCD: अडानी समूह का यह ऑफर पहले 17 सितंबर को बंद होने वाला था, लेकिन निवेशकों के भारी रिस्पॉन्स के बाद उसे समय से पहले बंद करने का निर्णय लिया गया है...

अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का एनसीडी ऑफर तय समय से करीब 10 दिन पहले आज ही बंद हो रहा है. ऐसे में निवेशकों के पास अडानी के बॉन्ड को खरीदने का आज आखिरी मौका है.

इस कारण 10 दिन पहले बंद हो रहा ऑफर

अडानी एंटरप्राइजेज ने अपना एनसीडी इश्यू बुधवार को ही लॉन्च किया था. इसके लिए सब्सक्रिप्शन पहले 17 सितंबर तक खुला रहने वाला था. हालांकि दो ही दिन में इश्यू को निवेशकों खास तौर पर रिटेल निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस बीच अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी ने ऑफर को तय समय से करीब 10 दिन पहले आज 6 सितंबर को ही क्लोज करने का फैसला लिया है. कंपनी ने इस बारे में गुरुवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी और कहा कि उसके बोर्ड ने एनसीडी इश्यू को समय से पहले बंद करने का फैसला लिया है. 

निवेशकों को मिल रहा है इतना रिटर्न

अडानी एंटरप्राइजेज के इस बॉन्ड इश्यू को गुरुवार तक पहले दो दिन में 221 फीसदी ओवरसब्सक्राइब किया जा चुका था. इसे रिटेल इन्वेस्टर्स ने हाथों-हाथ लिया है. अडानी समूह अपनी फ्लैगशिप कंपनी के इस नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) इश्यू पर सालाना 9.25 फीसदी से 9.90 फीसदी तक रिटर्न ऑफर कर रहा है. रिटर्न की दर और ब्याज के भुगतान का अंतराल एनसीडी के टेन्योर के हिसाब से अलग है.

800 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना

अडानी एंटरप्राइजेज ने इस इश्यू में 8 लाख एनसीडी का ऑफर पेश किया है. हर एनसीडी की फेस वैल्यू 1-1 हजार रुपये है. इश्यू का मूल साइज 400 करोड़ रुपये है, जबकि उसके साथ कंपनी ने 400 करोड़ रुपये तक का ग्रीन-शु ऑप्शन रखा है. यानी ओवर सब्सक्रिप्शन की स्थिति में इश्यू के साइज में अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये का विस्तार किया जा सकता है, जिससे एनसीडी इश्यू का टोटल साइज 800 करोड़ रुपये हो जाता है.

10 हजार लगाकर कर सकते हैं सब्सक्राइब

इस एनसीडी इश्यू में निवेशकों को कम से कम 10 यूनिट सब्सक्राइब करना होगा. यानी निवेशकों को अडानी एंटरप्राइजेज के इस इश्यू को सब्सक्राइब करने के लिए कम से कम 10 हजार रुपये की जरूरत पड़ रही है. कंपनी ने बताया है कि वह एनसीडी इश्यू से जुटाए गए फंड के कम से कम 75 फीसदी हिस्से का इस्तेमाल पुराने कर्ज के पुनर्भुगतान में करने वाली है. बाकी के 25 फीसदी तक हिस्से का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकता है.

केयर रेटिंग्स ने दिया पॉजिटिव आउटलुक

अडानी एंटरप्राइजेज के एनसीडी इश्यू को केयर रेटिंग्स ने पॉजिटिव आउटलुक के साथ केयर ए प्लस रेटिंग दी है. एनसीडी ऑफर को समय से पहले बंद करने की खबर के बाद आज अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर हल्के नुकसान में है. सप्ताह के आखिरी दिन अडानी का फ्लैगशिप शेयर दोपहर 11 बजे करीब एक फीसदी के नुकसान में था और 3 हजार रुपये से नीचे लुढ़का हुआ था.

ये भी पढ़ें: भारत से बाहर केन्या में भी एयरपोर्ट चलाएंगे गौतम अडानी, अडानी समूह ने बनाई नई कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget