एक्सप्लोरर

Adani in Kenya: गौतम अडानी की नई कंपनी, अब भारत से बाहर केन्या में भी चलाएंगे एयरपोर्ट

Adani Group Airport Business: अडानी समूह के पास पहले से भारत में 7 एयरपोर्ट को चलाने के अधिकार हैं. केन्या में बात बनने पर विदेश में अडानी को पहला एयरपोर्ट मिलेगा...

अडानी समूह का एयरपोर्ट बिजनेस अब भारत से बाहर भी विस्तार लेने वाला है. देश के सबसे अमीर लोगों में शुमार गौतम अडानी के समूह ने इसके लिए अफ्रीकी देश केन्या में एक नई कंपनी बनाई है.

केन्या में अडानी की ये नई कंपनी

अडानी समूह की इस नई कंपनी का नाम एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Airports Infrastructure PLC) है. यह कंपनी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडनी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी के तौर पर बनाई गई है. केन्या में नई कंपनी बनाने की जानकारी खुद अडानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजारों को एक नियामकीय फाइलिंग में दी है.

केन्या के इस एयरपोर्ट के लिए हो रही बात

अडानी एंटरप्राइजेज ने बताया है- केन्या में एयरपोर्ट बिजनेस में निवेश करने को लेकर बातचीत चल रही है. सब्सिडियरी कंपनी का उद्देश्य एयरपोर्ट्स का टेक ओवर करना और उन्हें ऑपरेट व मैनेज करना है. अडानी समूह अभी केन्या की राजधानी में स्थित नैरोबी एयरपोर्ट में निवेश करने की बातचीत कर रहा है.

अडानी समूह के पास ये 7 एयरपोर्ट

अडानी समूह पहले से ही एयरपोर्ट बिजनेस में मजबूत उपस्थिति रखता है. हालांकि अभी अडानी के पास सिर्फ भारत में ही एयरपोर्ट हैं. अडानी की कंपनी अभी भारत में 7 हवाई अड्डों को मैनेज कर रही है. अडानी समूह की वेबसाइट के अनुसार, उसके पास अभी मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी का लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. उनके अलावा समूह नवी मुंबई में नया एयरपोर्ट बना रहा है.

भारत से बाहर होगा पहला एयरपोर्ट

अगर नैरोबी हवाई अड्डे में निवेश को लेकर बात बन जाती है तो वह भारत से बाहर अडानी समूह का पहला एयरपोर्ट होगा. अडानी समूह ने केन्या में हवाई अड्डे के बिजनेस का विस्तार करने के लिए ऐसे समय में नई कंपनी का गठन किया है, जब उसे पहले से स्थानीय स्तर पर विरोधों का सामना करना पड़ रहा है. केन्या में स्थानीय लोगों का एक समूह अडानी समूह के निवेश का विरोध कर रहा है.

चीन में भी बनी अडानी की नई कंपनी

अडानी समूह के पास एयरपोर्ट के अलावा बंदरगाहों का बिजनेस भी है. कंपनी ने भारत से बाहर इजरायल और श्रीलंका समेत कई देशों में बंदरगाहों में निवेश किया है. समूह तेजी से अंतरराष्ट्रीय कारोबार का विस्तार कर रहा है. केन्या में एयरपोर्ट बिजनेस की कंपनी के अलावा अडानी समूह ने चीन के शंघाई में भी एक कंपनी का गठन किया है. उसका नाम अडानी एनर्जी रिसॉर्सेज (शंघाई) कंपनी लिमिटेड है और वह भी अडानी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है.

ये भी पढ़ें: गौतम अडानी की फ्लैगशिप कंपनी कर रही अडानी एयरपोर्ट्स के आईपीओ लाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका
चीनी फिर हो गई सस्ती, आज कितने गिरे दाम? जानिए
चीनी फिर हो गई सस्ती, आज कितने गिरे दाम? जानिए
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget