एक्सप्लोरर

अब और भी आरामदायक होगा हवाई सफर, अडानी ग्रुप ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा; जानें क्या है मामला?

Airport Lounge Access: अडानी एयरपोर्ट्स ने अपने इन हाउस प्लेटफॉर्म के जरिए एयरपोर्ट लाउंज में डायरेक्ट एंट्री लेने का ऐलान कर दिया है. अब लाउंज का एक्सेस करने के लिए थर्ड पार्टी की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Airport Lounge Access: अडानी ग्रुप ने हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है, जिससे आने वाले समय में उनके लिए सफर और भी आसान हो जाएगा. अडानी एयरपोर्ट्स ने अपने इन हाउस प्लेटफॉर्म के जरिए एयरपोर्ट लाउंज में डायरेक्ट एंट्री लेने का ऐलान कर दिया है. यानी कि अब एयरपोर्ट पर लाउंस का एक्सेस पाने के लिए किसी थर्ड पार्टी की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

अब नहीं पड़ेगी बिचौलियो की जरूरत 

कंपनी के CEO अरुण बंसल ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा है, ''देशभर के यात्री अब दूसरे लाउंज ऑपरेटर्स के साथ पार्टनरशिप के बाद हमारे प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे लाउंज तक पहुंच सकते हैं. इसका मतलब है कि कोई बिचौलिया नहीं- कस्टमर्स को स्मूथ, वर्ल्ड क्लास अनुभव सीधे कराया जाएगा.''

इसका मतलब यह है कि अब आपको लाउंज का इस्तेमाल करने के लिए किसी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, प्रायोरिटी पास या फ्लाइट क्लास या एयरलाइन स्टेटस जैसी चीजों पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा. बता दें कि अडानी ग्रुप मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, मंगलुरु, गुवाहाटी, जयपुर और तिरुवनंतपुरम में हवाई अड्डों का संचालन करता है. कंपनी वर्तमान में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी निर्माण कर रही है. 

किस तरह से करें एयरपोर्ट लाउंज की बुकिंग?

एयरपोर्ट लाउंज की बुकिंग के लिए आप BookFHR.com जैसी वेबसाइटों के जरिए बुकिंग कर सकते हैं. आप AdaniOne पोर्टल पर भी जाकर अपने लिए लाउंज की बुकिंग करा सकते हैं. डायरेक्ट एयरपोर्ट जाकर भी लाउंज में जाकर संपर्क कर सकते हैं. कुछ क्रेडिट कार्ड भी लाउंज के फ्री एक्सेस की सुविधा देते हैं.

फ्लाइट लेट हो, तो इन्हीं लाउंज में आप जाकर घंटों बैठकर इंतजार कर सकते हैं. यहां आरामदायक सोफे, चेयर लगे होते हैं, जहां बैठकर आप आराम फरमा सकते हैं. लाउंज में फ्री वाई-फाई और चार्जिंग स्टेशन की भी सुविधा होती है. कुछ लाउंज में शॉवर, फ्री स्नैक्स और मील या बेवरेजेस की भी सुविधा दी जाती है. लाउंज में स्क्रीन भी लगे होते हैं, जिनमें आप अपनी फ्लाइट का स्टेटस, बोर्डिंग टाइम वगैरह चेक कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

ट्रंप ने दी वियतनाम को राहत, लगाया 20 परसेंट का टैरिफ; इससे दोनों देशों को कितना होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget