एक्सप्लोरर

Fake Loan Apps: सोशल मीडिया से फर्जी लोन ऐप बना रहे शिकार, शिकंजा कसने की तैयारी में सरकार

Action on Fake Loan Apps: फर्जी लोन ऐप के जाल में लोगों को फंसाने के लिए फ्रॉडस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. अब इस दिशा में सरकार सख्ती करने जा रही है...

सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए सख्ती की तैयारी कर ली है. ऐसे कई मामले देखे गए हैं, जिनमें शातिर अपराधियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सहारे लोगों को फर्जी लोन ऐप के जाल में फंसाया. जल्दी ही इसे ठीक करने की दिशा में कदम उठाए जाने वाले हैं.

इस तैयारी में लगी है सरकार

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार फर्जी लोन ऐप को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्ती करने वाली है. शातिर अपराधी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शिकार फंसाने में करते हैं. इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐड चलाकर फर्जी लोन ऐप को प्रमोट कर दिया जाता है. सरकार अब सोशल मीडिया कंपनियों पर दबाव डालने वाली है ताकि वे इस तरह के ऐड को चलाने की मंजूरी देने से पहले उचित तरीके से परख लें.

मौजूदा आईटी कानून में होगा संशोधन

रिपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रेशखर के हवाले से कहा गया है कि इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी के मौजूदा नियमों को संशोधित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार भारत में सोशल मीडिया के जरिए फर्जी लोन ऐप के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने जा रही है. इस दिशा में मौजूदा नियमों में संशोधन किया जाएगा, ताकि इन प्लेटफॉर्म पर फर्जी लोन ऐप के विज्ञापनों पर रोक लगाई जा सके.

चुनाव के बाद हो पाएगा बदलाव

हालांकि चुनाव को देखते हुए इस दिशा में कदम उठाने में देरी हो सकती है. अभी से कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इस कारण अनुमान है कि सूचना प्रौद्योगिकी कानून में जिन बदलावों की जरूरत होगी, वह संशोधन चुनाव बाद ही हो सकेगा. इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं.

ऐसे दुरुपयोग करते हैं अपराधी

मौजूदा प्रावधानों में फर्जी लोन ऐप को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऊपर कोई दंडात्मक कार्रवाई की व्यवस्था नहीं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अभी शुल्क वसूलकर ऐड चलाने की अनुमति देते हैं. इसका इस्तेमाल ऑनलाइन अपराधियों के द्वारा कर लिया जाता है. जब यूजर रिपोर्ट करते हैं, तब सोशल मीडिया कंपनियां ऐड को डाउन करती हैं. कानून में संशोधन में यह प्रावधान जोड़ा जा रहा है कि फर्जी लोन ऐप का ऐड चलाने पर सोशल मीडिया कंपनियों को मिलने वाली लीगल इम्युनिटी समाप्त हो जाए.

ये भी पढ़ें: शहरी भारतीयों का सबसे बड़ा डर, बजट से पहले सता रही भोजन और नौकरी की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देर आए दुरुस्त आए, 4 साल से खेल रहे थे लॉटरी, अब लगा लाखों का जैकपॉट
देर आए दुरुस्त आए, 4 साल से खेल रहे थे लॉटरी, अब लगा लाखों का जैकपॉट
नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
Gold- Silver Price Today: नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget