एक्सप्लोरर

पैसों की फटाफट से कर लें तैयारी, IPO को लेकर आई बड़ी अपडेट; इस कंपनी ने सेबी को दिया आवेदन

Upcoming IPO: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस स्नैपडील (Snapdeal) की पेरेंट कंपनी ऐसवेक्टर (AceVector) अपना आईपीओ लेकर आने की तैयारी में है. इसके लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर भी जमा करा दिए गए हैं.

Upcoming IPO: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस स्नैपडील (Snapdeal) की पेरेंट कंपनी ऐसवेक्टर (AceVector) ने भी शेयर मार्केट में कदम रखने की तैयारी तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने गुपचुप तरीके से मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराया है. 

ऐसवेक्टर ने शनिवार को दी यह जानकारी 

ऐसवेक्टर ने शनिवार को कहा कि इसने सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों के पास प्री-फाइल्ड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा कर दिया है, जो स्टॉक एक्सचेंज के मेन बोर्ड पर अपने इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित आईपीओ को लेकर है. गुरुग्राम बेस्ड ऐसवेक्टर स्नैपडील के अलावा, सॉफ्टवेयर-एज-अ-सर्विस (SaaS) प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स और कन्ज्यूमर ब्रांड बिल्डिंग फर्म स्टेलर ब्रांड्स का भी देखरेख करती है. इनमें से, यूनिकॉमर्स 2024 में एक सार्वजनिक रूप से लिस्टेड कंपनी बन गई है. कंपनी के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और 168.32 गुना ज्यादा बोली लगी थी. 

गोपनीय फाइलिंग का रास्ता चुन रहीं कंपनियां 

कुणाल बहल और रोहित बंसल की बनाई कंपनी ऐसवेक्टर ने गुपचुप तरीके से प्री-फाइलिंग का रास्ता चुना है, जिससे ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के तहत आखिरी चरण तक आईपीओ से संबंधित डिटेल्स का सार्वजनिक रूप से खुलासा न हो. यह तरीका उन भारतीय कंपनियों के बीच पॉपुलर होता जा रहा है, जो अपने आईपीओ प्लान में अधिक फ्लेक्सिबिटी चाहती हैं ताकि बिजनेस से संबंधित कोई भी ऐसी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक न हो, जो किसी प्रतिस्पर्धी कंपनी के लिए काम की साबित हो सकती है.  

हाल के महीनों में, आईनॉक्स क्लीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज, स्टॉक ब्रोकिंग फर्म ग्रो, गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, कॉमर्स इनेबलमेंट प्लेटफॉर्म शिप्रॉकेट, टाटा कैपिटल, एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला और वियरेबल्स ब्रांड बोट की पेरेंट कंपनी इमेजिन मार्केटिंग सहित कई कंपनियों ने गोपनीय फाइलिंग का रास्ता चुना. 2024 में, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और रिटेल चेन विशाल मेगा मार्ट ने भी इसी तरह की फाइलिंग के बाद अपने आईपीओ लॉन्च किए. 

गोपनीय प्री-फाइलिंग के और भी कई फायदे

गोपनीय तरीके से प्री-फाइलिंग के कई और भी फायदे हैं जैसे कि इससे जल्द से जल्द आईपीओ लॉन्च करने का दबाव नहीं बना रहता. आमतौर पर कंपनियों को सेबी के पास ड्राफ्ट जमा कराने के बाद 12 महीनों के भीतर आईपीओ लॉन्च करना होता है. वहीं, गोपनीय प्री-फाइलिंग का रास्ता चुनने पर यह समय सीमा बढ़कर 18 महीने हो जाती है. इसके अलावा, कंपनियां अपडेटेड DRHP स्टेज तक आईपीओ के साइज में 50 परसेंट तक बदलाव कर सकती हैं.  

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

इस शेयर पर आया ब्रोकरेज का दिल, तिमाही नतीजे में घाटे के बाद भी बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget