एक्सप्लोरर

SIP Investment: पहली बार 19000 करोड़ के पार चला गया एसआईपी, म्यूचुअल फंड्स का एयूएम भी बढ़ा

Mutual Funds Data: निवेशकों में एसआईपी को लेकर रुचि बढ़ी है. एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, लोगों का रुख स्मॉल कैप फंड्स की तरफ ज्यादा है. साथ ही इक्विटी केटेगरी में भी इनफ्लो बढ़ा है.

Mutual Funds Data: सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) पर देश का भरोसा मजबूत होता जा रहा है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स (AMFI) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में एसआईपी ने रिकॉर्ड बना दिया है. पिछले महीने 19186 करोड़ रुपये का निवेश एसआईपी के जरिए किया गया. जनवरी में यही आंकड़ा 18838 करोड़ रुपये रहा था. पिछले महीने इक्विटी फंड्स में इनफ्लो बढ़ा है. स्मॉल कैप फंड्स का प्रदर्शन शानदार रहा है. म्यूचुअल फंड्स का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी 3.42 फीसदी बढ़कर 54.54 लाख करोड़ का आंकड़ा छू गया है. सेक्टोरल और थीमेटिक फंड्स एवं डेट म्यूचुअल फंड्स इनफ्लो में भी पिछले महीने पर्याप्त इजाफा हुआ है. 

स्मॉल कैप फंड्स को पसंद कर रहे निवेशक 

एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी केटेगरी में इनफ्लो में इजाफा हुआ है. फरवरी में यह 23.3 फीसदी बढ़कर 26866 करोड़ रुपये हो गया है. स्मॉल कैप फंड्स में इनफ्लो सबसे ज्यादा 2922.4 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद मीडियम कैप में 1808.2 करोड़ रुपये और लार्ज कैप फंड्स में 921.14 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो रहा. मार्च, 2021 से लगातार 36वें महीने इक्विटी फंड्स में पॉजिटिव इनफ्लो हुआ है. एसआईपी ने भी फरवरी में शानदार प्रदर्शन किया है. यह ऑल टाइम हाई 19186 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एसआईपी ने पहली बार 19 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. फरवरी में म्यूचुअल फंड्स का कुल एयूएम भी बढ़ा है.  

फरवरी में एनएफओ की रही भरमार 

फरवरी में लगभग 11469 करोड़ रुपये के 20 ओपन एंडेड न्यू फंड ऑफर्स (NFO) मार्केट में उतरे हैं. साथ ही 251 करोड़ रुपये के 2 क्लोज एंडेड एनएफओ भी बाजार में पेश किए गए. सेक्टोरल और थीमेटिक फंड्स को लेकर निवेशकों की रुचि बनी हुई है. इनमें 134 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. इनमें सबसे ज्यादा 11262.72 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ है. जनवरी में यही आंकड़ा 4804.69 करोड़ रुपये रहा था. लिक्विड फंड्स में भी फरवरी में जबरदस्त उछाल आया है. यह जनवरी के 49467.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 83642.33 करोड़ रुपये हो गया.

ओवरनाइट और लो ड्यूरेशन फंड्स में आया आउटफ्लो

एम्फी के अनुसार, फरवरी में ओवरनाइट फंड्स आउटफ्लो 17375.61 करोड़ रुपये रहा है. लो ड्यूरेशन फंड्स में भी आउटफ्लो 4,100.38 करोड़ रुपये रहा है. कॉरपोरेट बॉन्ड फंड्स में लगभग 3,028.86 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ है.

ये भी पढ़ें 

Rupert Murdoch: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक की 5वीं शादी की तैयारियां शुरू, 92 की उम्र में बनेंगे दूल्हा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget