एक्सप्लोरर

IPO Update: 5000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी सस्ते घरों को फाइनेंस करने वाली यह कंपनी 

Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में लगातार उथलपुथल मची हुई है. अब एक और दिग्गज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने बड़े आईपीओ के पेपर सेबी को सौंपे हैं. यह कंपनी सस्ते घरों के लिए लोन देने के लिए जानी जाती है.

Upcoming IPO: देश में चल रहे आईपीओ बूम का फायदा उठाने के लिए हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की एक दिग्गज कंपनी भी जल्द अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आने वाली है. सस्ते घरों की फाइनेंसिंग से अपना नाम बनाने वाली दिग्गज कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance) ने 5000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का फैसला किया है. कंपनी ने अपने आईपीओ से संबंधित ड्राफ्ट पेपर बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास फाइल कर दिए हैं. 

1000 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर और 4000 करोड़ का ओएफएस 

जानकारी के मुताबिक, आधार हाउसिंग फाइनेंस के आने वाले आईपीओ में 1000 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा 4000 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (OFS) में जारी किए जाएंगे. इस ओएफएस में प्रमोटर बीसीपी टोपको (BCP Topco) 7 पीटीई अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. बीसीपी टोपको ब्लैकस्टोन की सहयोगी कंपनी है. उनकी फिलहाल आधार हाउसिंग फाइनेंस में 98.7 फीसदी हिस्सेदारी है. 

दिग्गज इनवेस्टमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन का है समर्थन 

ब्लैकस्टोन दुनिया की सबसे बड़ी इनवेस्टमेंट कंपनियों में से एक है. बीसीपी टोपको को ब्लैकस्टोन के संसाधनों, संबंधों और विशेषज्ञता से लाभ पहुंचता है. आधार हाउसिंग फाइनेंस इस आईपीओ से आने वाले पैसों का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतों और कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी. 

लो इनकम हाउसिंग सेगमेंट की बड़ी खिलाड़ी है कंपनी 

आधार हाउसिंग कंपनी का फोकस लो इनकम हाउसिंग सेगमेंट की तरफ रहता है. यह कंपनी 15 लाख रुपये से कम कीमत वाले हाउसिंग लोन पर काम करती है. सितंबर, 2023 में खत्म हुई छमाही में कंपनी के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) और नेट वर्थ अन्य हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा थे. कंपनी कई तरह के लोन प्रोडक्ट चलाती है. इनमें घर खरीदने के अलावा, निर्माण और घरों में सुधार करने के लोन शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी के निर्माण एवं खरीदने के लिए लोन ऑफर करती है. कंपनी का पूरा ध्यान आर्थिक रूप से कमजोर और लोअर मिडिल इनकम कस्टमर्स पर रहता है. आधार हाउसिंग फाइनेंस की 471 ब्रांच और 91 सेल्स ऑफिस हैं. 

क्रिसिल के मुताबिक 2023 में सबसे ज्यादा लाइव अकाउंट थे 

क्रिसिल के आंकड़ों के आसार, कंपनी के पास वित्त वर्ष 2023 में सबसे ज्यादा लाइव अकाउंट थे. कंपनी के कर्ज देने का औसत प्रति लोन 9 लाख रुपये है. कंपनी के आईपीओ के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, कोटक महिंद्रा कैपिटल, नोमुरा फाइनेंशियल एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) और एसबीआई कैपिटल को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

RBI Action: आरबीआई की सख्ती का अगला निशाना बनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस, रिजर्व बैंक ने ठोका जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget