एक्सप्लोरर

IPO Buzz: सेबी ने दी आधार हाउसिंग फाइनेंस को आईपीओ लाने की मंजूरी, 5000 करोड़ जुटाने की है योजना

Aadhar Housing Finance IPO Update: आधार हाउसिंग फाइनेंस 1,000 करोड़ रुपये नए शेयर्स जारी कर जुटाएगी जबकि 4,000 करोड़ रुपये ऑफर फॉल सेल के जरिए जुटाया जाएगा.

Aadhar Housing Finance IPO: हाउसिंग फाइनेंस कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (Aadhar Housing Finance Limited) को शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने आईपीओ (IPO) लाने की मंजूरी दे दी है. आधार हाउसिंग फाइनेंस अपने प्रस्तावित आईपीओ के जरिए बाजार से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कंपनी ने सेबी के पास इस साल फरवरी 2024 में ड्रॉफ्ट पेपर्स दाखिल किया था.

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने इससे पहले जनवरी 2021 में आईपीओ लॉन्च करने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था. कंपनी को मई 2022 में सेबी ने 7,000 करोड़ रुपये आईपीओ से जुटाने की मंजूरी भी दे दी थी. हालांकि तब कंपनी ने आईपीओ लाने के फैसले को टाल दिया था.   

दुनिया की दिग्गज इंवेस्टमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन (Blackstone) समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस अपने नए सिरे से आईपीओ प्लान में 1,000 करोड़ रुपये नए शेयर्स जारी कर जुटाएगी जबकि 4,000 करोड़ रुपये ऑफर फॉल सेल के जरिए जुटाया जाएगा. कंपनी के प्रमोटर बीसीपी टॉपको (BCP Topco) आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. ब्लैकस्टोन की बीसीपी टॉपको के पास आधार हाउसिंग फाइनेंस में 98.7 फीसदी हिस्सेदारी है.     

आईपीओ के जरिए जुटाये जाने वाले रकम से बीसीपी टॉपको भविष्य में कर्ज देने के साथ पूंजी जरुरतों और कॉरपोरेट कामकाजों पर खर्च करेगी. आधार हाउसिंग फाइनेंस कम आय वाले सेगमेंट में 15 लाख रुपये से कम टिकट साइज वाले हाउसिंग लोन प्रदान करती है. सितंबर 2023 को खत्म हुए छमाही में आधार हाउसिंग फाइनेंस का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) और नेटवर्थ अपने सेगमेंट में मौजूद कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा है. 

वित्त वर्ष 2022-23 में आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के पास सबसे ज्यादा लाइव अकाउंट्स मौजूद था. कंपनी मुख्यतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्य-आय वर्ग के लोगों को अपनी सर्विसेज प्रदान करती है. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज , सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, कोटक महिंद्रा कैपिटल, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी और एसबीआई कैपिटल आईपीओ की बुकरनिंग लीड मैनेजर्स है.   

ये भी पढ़ें

India Real Estate: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में 3 दिनों में बेच डाले 3000 करोड़ के घर, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget