एक्सप्लोरर

India Real Estate: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में 3 दिनों में बेच डाले 3000 करोड़ के घर, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा स्टॉक

Godrej Properties Stock Price: रिकॉर्ड सेल्स आंकड़े के चलते कंपनी का स्टॉक 2692 रुपये के लाइफटाइम पर जा पहुंचा. एक साल में शेयर ने 133 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है.

Indian Real Estate Market: देश में लग्जरी हाउसिंग की मांग किस कदर बढ़ती जा रही है उसका एक और उदाहरण गुरुग्राम के हाउसिंग मार्केट में देखने को मिला है. मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट डेवलपर गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोजरेज जेनिथ (Godrej Zenith) नाम के हाउसिंग प्रोजेक्ट के लॉन्चिंग के महज तीन दिनों में 3,000 करोड़ रुपये फ्लैट्स बेच डाले. कंपनी ने एक बयान जारी कर इसका खुलासा किया. इस खबर के चलते कंपनी के शेयर में भी जोरदार तेजी देखी जा रही है. 

3 दिनों में बक गए 3000 करोड़ के 1050 घर 

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 89 में कंपनी ने गोदरेज जेनिथ नाम से नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया है. और इस प्रोजेक्ट के लॉन्चिंग के महज तीन दिनों के भीतर ही 3000 करोड़ रुपये के 1050 घर बिक गए. कंपनी ने बताया कि वैल्यू और वॉल्यूम के लिहाज से गोदरेज प्रॉपर्टीज का ये सफल हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च है. 

सेल्स में 473 फीसदी का उछाल

गोदरेज जेनिथ गोदरेज प्रॉपर्टीज की गुरुग्राम में सबसे बड़ी रेसिडेंशिल प्रोजेक्ट है. कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में गुरुग्राम के रेसिडेंशियल मार्केट में कंपनी के सेल्स में 473 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. और मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी गुरुग्राम के सेक्टर 103, सेक्टर 43 और सेक्टर 54 में नए हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्चिंग की तैयारी में है. इससे पहले कंपनी ने गुरुग्राम के सेक्टर 40 स्थित गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर गोदरेज ऐरिस्टोक्रैट नाम के प्रोजेक्ट में 2875 करोड़ रुपये के इंवेंटरी बेचा था. 

गोदरेज जेनिथ के शानदार सेल्स आंकड़ें पर कंपनी के एमडी और सीईओ गौरव पांडे ने कहा, गोदरेज जेनिथ को मिले रेस्पांस से हम बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने कस्टमर्स और दूसरे स्टेकहोल्डर्स का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गोदरेज जेनिथ के रेसीडेंट्स को शानदार लीविंग अनुभव हासिल हो. 

स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा उछला 

गुरुग्राम में महज तीन दिनों में 3000 करोड़ रुपये घरों के सेल्स का रिकॉर्ड हासिल करने के बाद स्टॉक मार्केट में गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. कंपनी का शेयर आज के ट्रेड में 4.86 फीसदी के उछाल के साथ 2620 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले शेयर 2692 रुपये के हाई पर जा पहुंचा था. एक साल में गोदरेज प्रॉपर्टीज के स्टॉक ने निवेशकों को 133 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 

ये भी पढ़ें 

Wipro: थियरी डेलपोर्ट के इस्तीफे की वजहें आई सामने, विप्रो में चल रहे कई संकट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट
8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget