एक्सप्लोरर

Aadhaar Mitra: UIDAI ने आधार यूजर्स को दी खुशखबरी! 'आधार मित्र' के जरिए पाएं हर सवाल का जवाब

Aadhaar Mitra Details: आधार मित्र के अलावा आप UIDAI की हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. यह सुविधा आधार यूजर्स के लिए 12 भाषाओं में उपलब्ध है.

UIDAI Chatbot Aadhaar Mitra: आधार कार्ड (Aadhaar Card) आजकल के समय में हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है. बिना आधार कार्ड के भारत में किसी भी जरूरी काम को निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI समय-समय पर आधार यूजर्स के लिए नई फैसिलिटी लॉन्च करता रहता है. हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक आधार संबंधित किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए 'आधार मित्र' (Aadhaar Mitra) नाम का एक चैटबॉट लॉन्च किया है. इस चैटबॉट के जरिए यूजर्स को अपने आधार से संबंधित कोई इंक्वायरी और शिकायतों का जवाब मिलेगा.

मिलेगी यह सुविधाएं

कई बार लोगों को आधार अपडेट करने के बाद उसकी स्थिति जानने , पीवीसी आधार कार्ड ट्रैक करने, आधार केंद्र के बारे में ज्यादा जानकारी आदि जैसी कई चीजों के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) को संपर्क करना पड़ता है. ऐसे में आधार मित्र इस सभी चीजों के लिए लोगों को चैटबॉट के जरिए मदद करेगा. इसके साथ ही आपको अपनी शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी मिलेगी. अगर आप भी आधार संबंधित सर्विसेज के लिए 'आधार मित्र' चैटबॉट का यूज करना चाहते हैं तो हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

'आधार मित्र' में दर्ज करें अपनी शिकायत-

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) हर महीने लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी विभागों की रैंकिंग निकालता है. इस रैंकिंग में UIDAI लगातार तीसरे महीने नंबर वन पर स्थित रहा यानी हर महीने देश के हर सरकारी विभाग से ज्यादा शिकायतों के निपटारे UIDAI ने किए हैं. लोगों की सुविधा के लिए अब यूआईडीएआई ने आधार चैट बॉट 'आधार मित्र' की शुरुआत की है. इसके जरिए आप अपनी शिकायत दर्ज करवाकर उन शिकायतों को ट्रैक भी कर सकते हैं. ऐसे में आपको पता चलता रहेगा कि अपनी शिकायत पर कार्रवाई की गई है यह नहीं.

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के जरिए भी कर सकते हैं कॉल

आधार मित्र के अलावा आप UIDAI की हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. यह सुविधा आधार यूजर्स के लिए 12 भाषाओं में उपलब्ध है. यह भाषा है अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, उड़िया, बंगाली और आसामी  भाषा में आप इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए बात कर सकते हैं. वहीं आपको UIDAI ईमेल के जरिए भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है. इसके लिए आप आधार की आधिकारिक ईमेल आईडी help@uidai.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/ पर Contact and support का ऑप्शन में जाकर File a complaint पर क्लिक करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Twitter Layoffs: एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! अपने 50% कर्मियों को नौकरी से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने रद्द किया एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोजेक्ट, क्या अब महंगा होगा डीजल?
सरकार ने रद्द किया एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोजेक्ट, क्या अब महंगा होगा डीजल?
सरकार ने 392 जिलों में लागू की सोने अनिवार्य हॉलमार्किंग, नकली गोल्ड से कैसे बचें?
सरकार ने 392 जिलों में लागू की सोने अनिवार्य हॉलमार्किंग, नकली गोल्ड से कैसे बचें?
महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget