एक्सप्लोरर

Twitter Layoffs: एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! अपने 50% कर्मियों को नौकरी से निकाला

Twitter Job Losses: अमेरिका और दुनिया भर में ट्विटर के कर्मियों की छंटनी के साथ ही भारत में भी इसका असर दिखने लगा है. ट्विटर ने भारत में भी बड़े पैमाने पर शुक्रवार को छंटनी की घोषणा की है.

Twitter Employees Layoffs: एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर के टेकओवर के बाद से ही कंपनी में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. शुक्रवार को कंपनी के नए सीईओ मस्क ने करीब 7,500 कर्मचारियों में से करीब 50% की छुट्टी कर दी. AFP न्यूज एजेंसी के खबर के अनुसार करीब आधे कर्मियों के कंपनी के कंप्यूटर (Twitter Employees Layoffs) और ईमेल एक्सेस को बंद कर दिया गया है. इससे पहले ट्विटर ने अपने सभी कर्मियों को शुक्रवार को ऑफिस न आने को कहा था. कर्मियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया था,'अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं तो घर लौट जाइए.'

कर्मियों को केवल ईमेल के जरिए दी गई जानकारी

इसके बाद गुरुवार को कर्मियों के पास एक मेल आया. इस मेल में यह जानकारी दी गई थी कि आपके कंपनी में रोल के बारे में जानकारी आपको मेल के जरिए दी जाएगी. अगर आपकी नौकरी सुरक्षित है तो आपको कंपनी के आधिकारिक ईमेल आईडी पर संपर्क करके जानकारी दी जाएगी. वहीं जिन ट्विटर इंप्लाई (Twitter Employees) की नौकरी जा चुकी है उन्हें यह मैसेज उनकी पर्सनल ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा. इसके साथ ही इस मेल में कंपनी ने यह भी बताया कि ट्विटर को घाटे से निकालने के लिए यह कदम बहुत आवश्यक है. इस मेल के मिलने के बाद से ही कर्मियों के बीच बेचैनी और तनाव का माहौल थी. इसके बाद कंपनी ने शुक्रवार को अपनी आधे इंप्लाइज को नौकरी से निकाल दिया.

ट्विटर इंडिया के कर्मियों की भी छंटनी

अमेरिका और दुनिया भर में ट्विटर के कर्मियों की छंटनी के साथ ही भारत में भी इसका असर दिखने लगा है. ट्विटर ने भारत में भी बड़े पैमाने पर शुक्रवार को छंटनी की घोषणा की है. इसमें इंजीनियरों मार्केटिंग और कम्युनिकेशन विभाग की टीम शामिल हैं. अब तक कुल कितने लोगों की नौकरियां गई हैं इसकी पूरी जानकारी तो नहीं मिल सकी हैं,लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया है कि भारत में भी कम से कम 50% ट्विटर इंप्लाइज की नौकरी जा चुकी है.

ध्यान देने वाली बात ये है कि 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने ट्विटर के साथ डील (Elon Musk Twitter Takeover) पूरी करके सोशल मीडिया कंपनी को टेकओवर कर लिया था. इसके बाद से सबसे पहले कंपनी के शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारियों की छुट्टी की गई थी. इसमें कंपनी के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agarwal), सीएफओ रहे नेड सेगल (Ned Segal), और कंपनी की लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सेफ्टी विभाग की हेड रहीं विजया गड्डे (Vijaya Gadde) का नाम शामिल है. एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर की डील की है. अब वह अपने पैसों को वसूलने के लिए कंपनी में बड़ी लेवल पर छंटनी कर रहे हैं, जिससे कंपनी को प्रॉफिटेबल बनाया जा सके.

ब्लू टिक के जरिए कमाई बढ़ाने का है प्लान

दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने ट्विटर के कर्मियों को निकालने के साथ ही और भी कई तरीकों से कमाई का रास्ता खोज रहा है. हाल ही में ट्विटर ने यह ऐलान किया है कि ब्लू टिकट यानी वेरिफाइड अकाउंट को अब हर महीने 8  डॉलर यानी करीब 660 रुपये महीने के हिसाब से शुल्क देना होगा. इसके साथ ही अब ट्विटर पैसे देकर ब्लू टिकट खरीदने की प्लानिंग भी बना रहा है. ऐसे में ब्लू टिक के जरिए कमाई का फैसला ट्विटर के गेम चेंजर साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद क्या आज पेट्रोल-डीजल के दामों में दर्ज की गई बढ़ोतरी? यहां देखें अपने शहर का प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget