एक्सप्लोरर

IRCTC Tour Package: थाईलैंड और अंडमान घूमने का है प्लान, तो IRCTC लेकर आया है खास टूर पैकेज, इतना होगा खर्च

IRCTC आप के लिए Special Tour Package लेकर आया है. इसमें आपको थाईलैंड, अंडमान और कोलकत्ता घूमने का मौका दे रहा है. किफायती टूर प्लान में आपको हवाई यात्रा का आनंद भी मिलेगा.

IRCTC Tour Packages 2022 : अगर आप सितंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) एक शानदार स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) लेकर आया है. इस पैकेज में IRCTC आपको थाईलैंड, अंडमान और कोलकत्ता घूमने का मौका दे रहा है. इस किफायती टूर प्लान में आपको हवाई यात्रा का आनंद भी मिलेगा. 

लखनऊ से शुरू होगी यात्रा 
IRCTC ने नवाबों की नगरी लखनऊ से अंडमान का यह टूर पैकेज (IRCTC Lucknow-Andaman Tour Package) 6 दिन व 5 रातों का होगा, आपको बता दें कि 23 सितंबर 2022 से 28 सितंबर 2022 के बीच होगा. इसके अलावा वापसी के लिए भी फ्लाइट सेवा मुहैया कराई जाएगी. टूरिस्ट पैकेज के अंदर आपको डीलक्स होटल में स्टे और ब्रेकफास्ट, डिनर की व्यवस्था को मिलेगी.

इन जगहों के होंगे दर्शन
इस पैकेज में कोलकाता में कालीघाट मंदिर और विक्टोरिया मेमोरियल, पोर्ट ब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल, कोरबाइन कोव बीच, ऐतिहासिक सेलुलर जेल में लाइट एंड साउंड शो, समुद्र्रिका (नेवल मैरीन) म्यूजियम एवं सागरिका इम्पोरियम, हैवलॉक में राधानगर बीच व कालापत्थर बीच एवं बाराटांग आइलैण्ड आदि का भ्रमण आईआरसीटीसी द्वारा कराया गया है.

फ्लाइट की मिलेगी सुविधा 
इस टूर पैकेज में यात्रियों के लिए लखनऊ से कोलकाता और कोलकाता से पोर्टब्लेयर के साथ ही साथ वापसी यात्रा की व्यवस्था फ्लाइट द्वारा की गई है. इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों/रिजॅार्ट में ठहरने की व्यवस्था और खाने के लिए भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी.

इतना देना होगा किराया 
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 65,900 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 53,785 रुपये (प्रति व्यक्ति) और 3 लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 53,295 रुपये है. माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 49,335 रुपये (बेड सहित) एवं मूल्य रुपये 46,620 (बिना बेड के) होगा.

ऐसे करें बुकिंग 
विदेश यात्रा के इच्छुक यात्रियों के लिए लखनऊ से थाईलैंड के लिए हवाई टूर पैकेज दिनांक 12 से 17 सितंबर 2022 (5 रात्रि एवं 6 दिन) भी बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार पर है. इस यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है.

ये भी पढ़ें - 

Stock Market Opening: बाजार में हरियाली, सेंसेक्स में 450 पॉइंट का उछाल, निफ्टी 133 अंक चढ़कर 16800 के करीब

Changes From 1 August 2022: कृपया ध्यान दें! 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget