एक्सप्लोरर

8वां वेतन आयोग लागू होते ही मालामाल हो जाएंगे ये लोग, इस सरकारी पद पर बैठे लोगों की बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी

8th Pay Commission Salary: IAS की न्यूनतम बेसिक सैलरी अभी 56,100 रुपये प्रति महीने है, तो जब फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 2.86 होगा तब IAS की न्यूनतम बेसिक सैलरी 160,446 रुपये प्रति महीने हो जाएगी.

8th Pay Commission Salary Increase: केंद्र सरकार ने हाल ही में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की. इस घोषणा में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बदलाव के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से सरकारी नौकरी करने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. चलिए, अब आपको बताते हैं कि जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा तब किस पद पर बैठे लोगों की सैलरी में सबसे ज्यादा बढ़तोरी होगी.

सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरियां

सरकारी नौकरी हमेशा से युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही है, खासकर उन नौकरियों के लिए युवाओं में ज्यादा क्रेज दिखता है, जिनमें सैलरी और भत्ते ज्यादा मिलते हैं. भारत में कई ऐसे सरकारी पद हैं, जिनमें कर्मचारियों को शानदार सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं. इसमें पहले नंबर पर है, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की नौकरी. IAS अधिकारियों को शुरुआत में 56,100 रुपये प्रति माह का वेतन मिलता है. जो समय के साथ बढ़ता है और 8 वर्षों की सेवा के बाद यह 1,31,249 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकता है.

दूसरे नंबर पर आता है भारतीय पुलिस सेवा (IPS). IPS अधिकारी भी IAS के समान ही अच्छी सैलरी पाते हैं. एक IPS अधिकारी की शुरुआती सैलरी 56,100 रुपये होती है. इसके बाद नंबर आता है भारतीय विदेश सेवा (IFS) का. IFS अधिकारियों को भी IAS और IPS अधिकारियों के समान सैलरी मिलती है. इनकी शुरुआती सैलरी भी 56,100 रुपये होती है, जो समय के साथ बढ़ता है.

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड B अधिकारी पद पर चयनित होने वाले लोगों को भी अच्छी सैलरी मिलती है. इन्हें हर महीने लगभग 67,000 रुपये का वेतन मिलता है. जाहिर सी बात है, जब इन सरकारी पदों पर बैठे लोगों की सैलरी ज्यादा है तो 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद, उनकी सैलरी भी सबसे ज्यादा बढ़ेगी.

इनकी सैलरी सबसे ज्यादा कैसे बढ़ेगी?

8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी, फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो सरकारी नौकरी वालों की किस्मत खुल जाएगी. चलिए, अब समझते हैं कि इससे सैलरी पर कैसे असर पड़ेगा.

अब इसे IAS की सैलरी से समझते हैं. अगर देश में किसी IAS की न्यूनतम बेसिक सैलरी अभी 56,100 रुपये प्रति महीने है, तो जब फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 2.86 होगा तो IAS की न्यूनतम बेसिक सैलरी 160,446 रुपये प्रति महीने हो जाएगी. यानी एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी. अब आपको समझाते हैं कि हमने ये बढ़ी हुई सैलरी निकाली कैसे. दरअसल, हमने मौजूदा न्यूनतम बेसिक पे से संभावित फिटमेंट फैक्टर 2.86 का गुणा कर दिया. इससे जो आंकड़ा निकलकर सामने आया, वही हमारी बढ़ी हुई सैलरी हुई. इस फॉर्मूले को आप किसी भी सरकारी नौकरी में मिलने वाली सैलरी पर लागू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले गिर गए सोने के दाम, यहां जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget