एक्सप्लोरर

IIT Placement: 85 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ रुपये का पैकेज, 63 को विदेशों में नौकरियां, एक ही आईआईटी ने मचा दिया धमाल 

IIT Bombay: 30 दिसंबर 2023 तक कंपनियों ने 1340 ऑफर दिए. इनकी मदद से 1,188 स्टूडेंट को प्लेसमेंट मिल चुका है. कई ग्लोबल कंपनियों ने आईआईटी स्टूडेंट्स को हर साल की तरह इस बार भी अपने साथ जोड़ा है.

IIT Bombay: देश के दिग्गज तकनीकी संस्थान आईआईटी (IIT) के छात्रों के लिए स्वप्न हैं. इनमें पढ़कर लाखों छात्र अपनी जिंदगी संवारने के सपने देखते हैं. आईआईटी से बड़े-बड़े पैकेज (Big Package) की नौकरियां हासिल करना आम बात हो चली है. इस साल हाल ही में खबर आई थी कि आईटी सेक्टर की कंपनियां इस साल ग्लोबल मंदी (Global Recession) के चलते कम संख्या में रिक्रूटमेंट कर रही हैं. मगर, आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) ने सारे अनुमानों को धता बताते हुए इस साल जबरदस्त पैकेज स्टूडेंट्स को दिलवाए हैं. अभी तक प्राप्त जानकारी में इस प्रतिष्ठित संस्थान से लगभग 85 स्टूडेंट को लगभग 1 करोड़ रुपये के पैकेज वाली नौकरियां और 63 को विदेशी जॉब मिल चुके हैं.

1340 ऑफर दिए गए, 1,188 स्टूडेंट को प्लेसमेंट मिला

जानकारी के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे के 63 छात्रों को विदेशी कंपनियों ने जॉब ऑफर दिए हैं वहीं, कैंपस प्लेसमेंट (Campus Placement) के दौरान 85 स्टूडेंट को एक करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑफर अब तक मिल चुके हैं. 30 दिसंबर 2023 तक कंपनियों द्वारा 1340 ऑफर दिए गए इनकी मदद से 1,188 स्टूडेंट को प्लेसमेंट मिल चुका है. मुंबई स्थित इस प्रतिष्ठित आईआईटी में एक्सेंचर, कोहेसिटी, एयरबस, एप्पल, एयर इंडिया, आर्थर डी लिटिल, बजाज, बार्कलेज, डा विंची, डीएचएल, फ़ुलर्टन, फ्यूचर फर्स्ट, ग्लोबल एनर्जी एंड एनवीरोन और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा ले चुकी हैं. 

इंजीनियरिंग, आईटी एवं फाइनेंस सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां 

आईआईटी से मिली सूचना के मुताबिक, अभी तक इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, आईटी एवं सॉफ्टवेयर, फाइनेंस एवं बैंकिंग, फिनटेक, मैनेजमेंट कंसल्टिंग, डाटा साइंस एवं एनालिटिक्स, रिसर्च एवं डेवलपमेंट और डिजाईन सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां दी गई हैं. आईआईटी बॉम्बे ने बताया कि सबसे ज्यादा विदेशी नौकरियां जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड्स, सिंगापुर और हांगकांग की कंपनियों ने दीं.

पहले फेज में लगभग 388 घरेलू एवं विदेशी कंपनियों ने हिस्सा लिया

साल 2023-24 प्लेसमेंट सत्र के पहले फेज में लगभग 388 घरेलू एवं विदेशी कंपनियों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) ने भी प्लेसमेंट सीजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान कंपनियों ने स्टूडेंट से वर्चुअल और फेस टू फेस मीटिंग कीं.

ये भी पढ़ें 

Mobikwik IPO: मोबिक्विक लाएगी 700 करोड़ रुपये का आईपीओ, सेबी को सौंपा प्रस्ताव, 1900 करोड़ था पहली बार साइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget