एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: क्या होता है महंगाई भत्ता? डीए बढ़ने से कितनी बढ़ जाती है सैलरी? समझें पूरा कैलकुलेशन

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार ने पिछले महीने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. आइए जानते हैं कि यह डीए आखिर क्या होता है और सैलरी बढ़ने से इसका क्या कनेक्शन है...

7th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते को बढ़ाए जाने की खबर पिछले महीने खूब चर्चा में रही. अब ऐसी चर्चा हो रही है कि जुलाई में फिर से डीए को बढ़ाया जा सकता है. लोग बेसब्री से डीए बढ़ाए जाने का इंतजार करते रहते हैं. उनका इंतजार स्वाभाविक भी है, क्योंकि जैसे ही डीए बढ़ता है, उन्हें हर महीने पहले से ज्यादा पैसे मिलने लग जाते हैं. ये सब देखकर हो सकता है, आपके भी मन में ये सवाल उठे हों कि आखिर यह डीए है क्या चीज और कैसे इसके बढ़ने से कइयों की सैलरी एक झटके में बढ़ जाती है? आज हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब देने जा रहे हैं...

पिछले महीने बढ़ा था भत्ता

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि सरकार ने मार्च महीने के दौरान महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ाया. इसके साथ-साथ डीआर यानी महंगाई राहत को भी 4 फीसदी बढ़ाया गया. सरकार ने इस ऐलान के साथ बताया था कि डीए और डीआर की बढ़ी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू हो गई हैं. इसका मतलब हुआ कि जो लोग इनके दायरे में आते हैं, उन्हें जनवरी महीने से ही इसका फायदा मिलने वाला है.

पहले समझ लीजिए महंगाई का गणित

अब जानते हैं कि ये डीए और डीआर क्या हैं... महंगाई का नाम तो आपने सुना ही होगा. अर्थशास्त्र में कहा जाता है कि महंगाई एक अदृश्य टैक्स है. इसे और बेहतर तरीके से समझते हैं. उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि महंगाई की दर 7 फीसदी है. यहां यह भी साफ कर दें कि महंगाई का मतलब खुदरा महंगाई से है, जिसे हेडलाइन इंफ्लेशन या मुख्य मुद्रास्फीति जैसे नामों से भी जाना जाता है. अब 7 फीसदी महंगाई वाले साल में अगर आपने 1 लाख रुपये कमाए तो वास्तव में आपकी कमाई की वैल्यू 93 हजार रुपये ही रही.

महंगाई की दवा है डीए व डीआर

महंगाई की दर जितनी होती है, रुपये की वैल्यू उतनी ही कम होती है. अगर आपकी कमाई महंगाई दर की तुलना में ज्यादा गति से नहीं बढ़ रही है तो इसका मतलब होता है कि आपकी कमाई वास्तव में कम हो रही है. इसी तरह अगर आपने कहीं पैसे इन्वेस्ट किए हैं और आपको इन्वेस्टमेंट पर महंगाई की दर से ज्यदा ब्याज या रिटर्न नहीं मिल रहा है तो इसका मतलब हुआ कि आपके निवेश किए गए पैसे कम होते जा रहे हैं. केंद्र सरकार महंगाई की इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए अपने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को महंगाई भत्ता व महंगाई राहत प्रदान करती है.

इस तरह से होता है संशोधन

सातवें वित्त आयोग (7th Pay Commission) के हिसाब से डीए और डीआर को साल में दो बार बढ़ाया जाता है. पहली बार महंगाई भत्ते व राहत को जनवरी में बढ़ाया जाता है और दूसरा संशोधन जुलाई में होता है. इस बार पहला संशोधन भले ही मार्च में किया गया, लेकिन वह जनवरी से ही लागू हुआ है. डीए और डीआर की दरें ऑल-इंडिया सीपीआई डेटा यानी एआईसीपीआई इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के आधार पर बढ़ाई जाती हैं. इसके आंकड़े श्रम व रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले श्रम ब्यूरो के द्वारा जारी किए जाते हैं.

अभी इतना मिल रहा है भत्ता

फरवरी महीने में एआईसीपीआई इंडेक्स 132.7 अंक पर रहा था. यह इंडेक्स जनवरी में 132.8 अंक पर रहा था. मार्च महीने का आंकड़ा इसी सप्ताह 28 अप्रैल 2023 को जारी होगा. फरवरी के उपलब्ध आंकड़े के आधार पर जुलाई के संशोधन में डीए और डीआर को 3-3 फीसदी बढ़ा जाने की उम्मीद है. पिछले महीने की बढ़ोतरी के बाद डीए व डीआर की दर 42 फीसदी हो गई है.

ऐसे बढ़ती है सैलरी और पेंशन

अभी केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलता है. वहीं करीब 69.76 लाख पेंशनभोगियों को महंगाई राहत का लाभ दिया जाता है. डीए की गणना बेसिक सैलरी के हिस्से के रूप में होती है. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 23,500 रुपये प्रति माह है तो उसे मौजूदा 42 फीसदी के आधार पर हर महीने 9,870 रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिल रहे हैं. मार्च की बढ़ोतरी से पहले उन्हें डीए के रूप में 8,930 रुपये मिल रहे थे. इस तरह से उनकी हर महीने की टेक होम सैलरी 940 रुपये बढ़ी है. इसी तरह आप अन्य बेसिक सैलरी या पेंशन के हिसाब से कैलकुलेट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जारी है अडानी के शेयरों की गिरावट, अडानी ग्रीन समेत इन 4 शेयरों को 3-3 फीसदी तक नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget