एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनधारकों को दिवाली तोहफा, इस राज्य सरकार ने 4% बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें डिटेल्स

Haryana DA Hike News: हरियाणा सरकार ने कहा है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर महीने के वेतन के साथ महंगाई भत्ता बढ़ाकर दिया जाएगा.

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है. उसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है. अब हरियाणा की खट्टर सरकार ने भी राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अपना खजाना खोल दिया है. हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ये फैसला 1 जुलाई, 2022 से लागू माना जाएगा.

हरियाणा सरकार ने कहा है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर महीने के वेतन के साथ महंगाई भत्ता बढ़ाकर दिया जाएगा. साथ ही जुलाई से लेकर सितंबर के बीच की अवधि का एरियर नवंबर महीने में भुगतान किया जाएगा. हरियाणा सरकार ने ये जानकारी दी है.   

हरियाणा सरकार ने पेंशनधारकों और फैमिली पेंशन पाने वालों के लिए महंगाई राहत में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर उसे 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है. पेंशनधारकों के लिए भी महंगाई राहत में बढ़ोतरी का फैसला 1 जुलाई, 2022 से लागू होगा. पेंशनधारकों को अक्टूबर महीने का पेंशन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ दिया जाएगा. साथ ही जुलाई से सितंबर के बीच का एरियर नवंबर महीने में भुगतान किया जाएगा. 

इससे पहले केंद्र की मोदी सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है. माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले से अर्थव्यवस्था को फायदा होगा. त्योहारों के सीजन में नगदी का प्रवाह बढ़ने से मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी.  

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर में एक जुलाई से चार फीसदी की वृद्धि का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की मौजूदा दर 34% को एक जुलाई 2022 से बढ़ाकर 38% कर दिया है. 

ये भी पढ़ें 

Diwali Muhurat Trading 2022: जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, निवेशक क्यों मानते हैं इसे बेहद शुभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheap Petrol: 20 रुपये सस्ता पेट्रोल मिलना तो शुरू हो गया, लेकिन अब तक नहीं आया कोई खरीदार, क्यों?
20 रुपये सस्ता पेट्रोल मिलना तो शुरू हो गया, लेकिन अब तक नहीं आया कोई खरीदार, क्यों?
Share Market: बाजार में हाहाकार के बीच भी इन 3 शेयरों ने काटा गदर, निवेशकों को दिया बंपर रिटर्न
Share Market: बाजार में हाहाकार के बीच भी इन 3 शेयरों ने काटा गदर, निवेशकों को दिया बंपर रिटर्न
ITR News: मौत के बाद भी खत्म नहीं होता टैक्स, जानिए कैसे भरा जाता है मृत व्यक्ति का आईटीआर
ITR News: मौत के बाद भी खत्म नहीं होता टैक्स, जानिए कैसे भरा जाता है मृत व्यक्ति का आईटीआर
Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?
अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget