एक्सप्लोरर

होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों - पेंशनर्स को मिला बड़ा तोहफा, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता, हाउसरेंट अलाउंस में भी बढ़ोतरी

7th Pay Commission: सरकार के इस फैसले से 49 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख के करीब पेंशनधारक लाभांवित होंगे.

7th Pay Commission: होली से पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खजाना खोल दिया है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते को बढ़ाने का फैसला लिया है. 1 जनवरी से लेकर 30 जून 2024 तक के लिए महंगाई भत्ता को बढ़ाया गया है.   

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा हाउसरेंट अकाउंस 

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि डीए अब जबकि 50 फीसदी हो गया है इसी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का हाउसरेंट अकाउंस भी बढ़ गया है. पहले जहां 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी हाउसरेंट अकाउंट मिला करता था वो अब बढ़कर 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी हो जाएगा. पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले दूसरे बेनेफिट्स में भी 25 फीसदी का इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि इन बेनेफिट्स और महंगाई भत्ता बढ़ने के चलते 24400 करोड़ रुपये का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. वाणिज्य मंत्री ने बताया कि अब केंद्रीय कर्मचारियों का ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी हुआ है और अब उन्हें 25 लाख रुपये ग्रेच्युटी दिया जाएगा. 

मार्च महीने में बढ़कर मिलेगा वेतन

गुरुवार 7 मार्च 2024 को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें महंगाई भत्ता को 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने का फैसला लिया गया है. सरकार के इस फैसले से 49 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख के करीब पेंशनधारक लाभांवित होंगे. मार्च महीने के वेतन में महंगाई भत्ता बढ़कर आएगा. साथ ही पिछले दो महीने का एरियर भी मार्च महीने के वेतन के साथ मिलने की उम्मीद है. सरकार के पेंशनधारकों के महंगाई राहत (Dearness Relief) को भी 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है. इस फैसले से 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा. 

नई सरकार अब बढ़ाएगी महंगाई भत्ता

कैबिनेट ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से जहां महंगाई से राहत मिलेगी वहीं 12868.72 लाख करोड़ रुपये का भार सरकार के खजाने पर आएगा. प्रेस रिलीज में बताया गया कि ये बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत किया गया है फिलहाल महंगाई भत्ता जनवरी से जून छमाही के लिए बढ़ा है. लेकिन लोकसभा चुनावों के बाद नई सरकार के गठन के बाद जुलाई से दिसंबर के लिए नई सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करेगी. 

ये भी पढ़ें 

मल्टीबैगर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर बुलिश है ब्रोकरेज हाउस UBS, निवेशकों को स्टॉक खरीदने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget