एक्सप्लोरर

Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग रिपोर्ट आए एक साल पूरे, अभी भी अडानी समूह के 7 स्टॉक नहीं उबर सके गिरावट के सदमे से

Adani Group Shares: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे के बाद निचले लेवल से अडानी पावर और अडानी पोर्ट्स के स्टॉक ने जोरदार रिटर्न दिया और 24 जनवरी 2023 के लेवल को भी पार कर गया.

Adani Group Stocks: आज से ठीक एक साल पहले 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने रिपोर्ट जारी कर अडानी समूह पर शेयरों के भाव में हेराफेरी कर उसे ऊपर भगाने का आरोप लगाया था. और 25 जनवरी 2023 से अडानी समूह के शेयर बाजार में लिस्टेड सभी 10 स्टॉक्स में गिरावट की शुरुआत हो गई थी. रिपोर्ट के चलते अडानी समूह के स्टॉक्स में 85 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. समूह के मार्केट कैप में 12 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई. अडानी समूह ने तब इन आरोपों को झूठा करार दिया था. हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के सामने आने के बाद समूह को अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का 20000 करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस लेना पड़ा था. 

हिंडनबर्ग के रिपोर्ट को जारी हुए आज एक साल पूरे होने हो चुके हैं. अडानी समूह की कंपनियों के कई स्टॉक्स उस गिरावट के दौर से बाहर निकल चुके हैं. कई स्टॉक्स ऐसे हैं जो हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के सामने आने के बाद जिस निचले लेवल तक गिरे थे वहां से स्टॉक्स रिपोर्ट जारी करने के पहले के भी प्राइस से काफी ऊपर कारोबार कर रहे हैं. 

हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड का स्टॉक 3 फरवरी 2023 को 395 रुपये तक जा लुढ़का था. जबकि रिपोर्ट के खुलासे से पहले स्टॉक 769 रुपये पर कारोबार कर रहा था. लेकिन अडानी पोर्ट्स का शेयर अब 1120 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानि निचले लेवल से स्टॉक में 183 फीसदी का उछाल आ चुका है. अडानी पावर का स्टॉक घटकर 132 रुपये पर आ चुका है. जो अब 520 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. निचले लेवल से स्टॉक में 285 फीसदी का उछाल आ चुका है तो स्टॉक 24 जनवरी 2023 के लेवल 274 रुपये से भी ऊपर कारोबार कर रहा है. अंबुजा सीमेंट का स्टॉक हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद 315 रुपये तक नीचे जा लुढ़का था. जो अब 527 रुपये पर कारोबार कर रहा है. स्टॉक 24 जनवरी 2023 के 499 रुपये के लेवल से भी ऊपर कारोबार कर रहा है. 

लेकिन अडानी समूह के कई शेयर हैं जो अभी तक सदमे से ऊबर नहीं पाये हैं. 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सामने आने से पहले अडानी टोटाल गैस 3891 रुपये पर क्लोज हुआ था जो 522 रुपये तक नीचे जा फिसला था. अब स्टॉक 1002 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानि  24 जनवरी 2023 के लेवल से स्टॉक अभी भी 75 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. अडानी एनर्जी जो पहले अडानी ट्रांसमिशन के नाम से जाना जाता था उसका स्टॉक 24 जनवरी 2023 को 2762 रुपये पर क्लोज हुआ था जिसका प्राइस घटकर 631 रुपये तक नीचे जा लुढ़का. फिलहाल शेयर 1036 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानि रिपोर्ट आने के पहले के लेवल से अभी शेयर 62.50 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. 

अडानी विल्मर का स्टॉक रिपोर्ट आने से पहले 572 रुपये पर था जो घटकर 286 रुपये तक गिर चुका था. फिलहाल स्टॉक 350 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानि रिपोर्ट के पहले के लेवल से स्टॉक 39 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.  ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज रिपोर्ट आने के पहले 3508 रुपये पर कारोबार कर रहा था जो 3 फरवरी 2023 को घटकर 1017 रुपये तक नीचे जा लुढ़का था. अब स्टॉक 2903 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आने के पहले के लेवल से स्टॉक अभी भी 17.33 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.

अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक रिपोर्ट आने से पहले 1916 रुपये पर कारोबार कर रहा था जो 439 रुपये तक नीचे जा फिसला था. अब स्टॉक 1641 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. अडानी ग्रीन एनर्जी अभी भी रिपोर्ट जारी होने के पहले के लेवल से 14.35 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. एसीसी और एनडीटीवी का स्टॉक भी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सामने आने के बाद के लेवल से नीचे कारोबार कर रहा है.   

ये भी पढ़ें 

Union Budget 2024: कोरोना बाद मेडिकल इंश्योरेंस - इलाज हुआ महंगा, अंतरिम बजट में बढ़ सकती है मेडिक्लेम पर टैक्स बेनेफिट की लिमिट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget