एक्सप्लोरर

Amrit Bharat Express: जल्द पटरी पर दौड़ती दिखेंगी 50 अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान

Ashwini Vaishnaw: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने अंतरिम बजट से पहले कहा था कि हर साल 300 से 400 अमृत भारत ट्रेन चलाए जाने की योजना है.

Ashwini Vaishnaw: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सफलता से उत्साहित होकर चलाई गई अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) को जनता का खूब प्यार मिला है. सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने ऐलान किया कि अमृत भारत ट्रेन को बड़ी सफलता मिली है. इसके चलते 50 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दे दी गई है. रेलमंत्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी. अंतरिम बजट से पहले अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि हर साल 300 से 400 अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी. अब इस बड़ी घोषणा से उस पर मोहर लग गई है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी 

अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट में अमृत भारत एक्सप्रेस का एक 33 सेकेंड का छोटा वीडियो पोस्ट किया है. इसे देर रात तक 1.88 लाख व्यूज मिल चुके थे. वंदे भारत ट्रेनों का मजा आम आदमी को भी कम कीमत में देने के लिए रेलवे ने अमृत भारत को लॉन्च किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर, 2023 को देश को 2 अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा दिया था. पीएम मोदी ने इन्हें अयोध्या से हरी झंडी दिखाई थी. 

आधुनिक सुविधाओं से लैस है अमृत भारत

वंदे भारत की तरह डिजाइन की गई अमृत भारत पुल-पुश ट्रेन है. इसमें आगे और पीछे दो इंजन हैं. इस वजह से यह आसानी से तेज रफ्तार हासिल कर लेती है. साथ ही झटके भी कम लगते हैं. इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा रखी गई है. इसका इंटीरियर भी बिलकुल नया है. ​अमृत भारत नॉन एसी ट्रेन है जबकि वंदे भारत एसी ट्रेन होती है. अमृत भारत में स्लीपर कोच होते हैं जबकि वंदे भारत सिटिंग ट्रेन है. ट्रेन में सामान रखने की पर्याप्त जगह और सीटें आरामदायक हैं. अमृत भारत ट्रेनों में आधुनिक मॉड्यूलर टॉयलेट भी हैं. अमृत भारत में कई मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और मोबाइल होल्डर भी लगे हैं. 

रेलवे स्टॉक कर रहे शानदार प्रदर्शन

वंदे भारत और अमृत भारत की सफलता पर सवार होकर पिछले कुछ समय में रेलवे की विभिन्न कंपनियां शेयर बाजार पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. इनमें टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, इरकॉन इंटरनेशनल, आईएआरएफसी, रेल विकास निगम, बीईएमएल, रेलटेल, कंटेनर कॉर्प ऑफ इंडिया, आरआईटीईएस और आईआरसीटीसी शामिल हैं. इन्होंने निवेशकों की झोलियां भर दी हैं.  

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: रेलवे यात्रा का है प्लान तो ध्यान दीजिए, ट्रैफिक ब्लॉक से प्रभावित होंगी इतनी ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget