एक्सप्लोरर

ऑटो सेक्टर की खस्ता हालत से दांव पर हैं लाखों नौकरियां, ACMA का है दावा

पिछले कुछ वक्त से बाजार में नए वाहनों की डिमांड कम हो गई है. जिसकी वजह से कलपुर्जा उद्योग से जुड़ी 10 लाख नौकरियों पर खतरा आ गया है. ये खतरा आगे और भी बढ़ सकता है.

नई दिल्ली: ACMA यानी Automotive Component Manufacturers Association of India ने दावा किया है कि आने वाले समय में वाहनों के कलपुर्जा उद्योग से 10 लाख नौकरियां जा सकती हैं. उसका कारण है कि बाजार में नए वाहनों की डिमांड कम हो गई है. जिसकी वजह से वाहन बनाने वाली कंपनियों ने कलपुर्जों की डिमांड कम की है और यही कारण हैं कलपुर्जा उद्योग के प्रोडक्शन में भी 20 से 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. जो कि आने वाले समय में और बढ़ सकती है.

ACMA के डायरेक्टोरेट जनरल विनी मेहता ने बताया कि कलपुर्जों पर GST की दर 28 प्रतिशत है. जिसकी वजह से कलपुर्जे और वाहन दोनों ही महंगे हो रहे हैं. और यही कारण हैं कि लोग वाहन कम खरीद रहे हैं. कलपुर्जा उद्योग 50 लाख लोगों को नौकरी देता है जिसमें से 20 प्रतिशत लोगों की नौकरी अब जा सकती है. ऐसे में सरकार को इसमें पहल करनी चाहिए ताकि लोग बेरोजगार ना हों. साथ ई-वाहन की नीति को भी अब प्रोत्साहन देने का समय आ गया है. जिससे व्यापार में और बढ़ावा हो साथ ही रोज़गर के नए अवसर बनें.

और ज्यादा मंदी आई तो लोगों को निकालना पड़ेगा

कलपुर्जों की प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले समूह से एबीपी न्यूज़ ने बात की. कंपनी में काम करने वाले प्लांट हेड ललित बताते हैं कि इस कंपनी में 3 हजार लोग काम करते हैं. अगर बाजार में लाखों लोगों की नौकरी जाती है, तो यहां भी कई लोगों की नौकरी जाएगी. पहले इस कंपनी में 3 शिफ्ट में काम हुआ करता था, लेकिन जून और जुलाई में बाजार में आई मंदी के कारण अब दो शिफ्ट में काम हो रहा है और तीसरी शिफ्ट के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में शिफ्ट करना पड़ा है. अब अगर और मंदी आती है तो लोगों को निकालने की शुरुआत करना पड़ेगी. बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से आए लोग इस कंपनी में साल 1994 से काम करते आ रहे हैं. अब अगर इनके इनकी नौकरी जाती है तो किसी और काम को करने लायक नहीं बचेंगे. लिहाजा बेरोजगारी का डर इन्हें सता रहा है.

5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए GDP दर 8-9% जरूरी

वित्त विशेषज्ञ के मुताबिक किसी भी क्षेत्र में इकोनॉमिक ग्रोथ का धीमा पड़ना पूरी इकोनॉमी पर असर डाल देता है. ऑटोमोबाइल सेक्टर और कंपोनेंट सेक्टर बहुत जॉब मुहैया कराते हैं ऐसे में इनका धीमा पड़ना रोज़गार अवसरों को कम करेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इंडिया एक प्राइस सिस्टम मार्केट है और यहां पर अगर कलपुर्जा उद्योग के लिए GST 28 से घटाकर 18 प्रतिशत हो जाती है तो सेल्स बढ़ जाएगी, जिससे GST से आने वाले कलेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन रोज़गर के अवसर बढ़ेंगे साथ ही इकोनॉमिकल ग्रोथ भी बढ़ेगी.

GST की दर कम करने से सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा. सरकार ने 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए GDP 8-9 प्रतिशत से ऊपर रहना चाहिए. जिसके लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर का उत्साह बना रहना बहुत ज़रूरी है. अगर ऑटोमोबाइल सेक्टर का बाजार धीमा पड़ा तो जो भी इंडस्ट्री इससे जुड़ी होंगी उन सभी पर इसका असर दिखेगा.

तीन तलाक बिल पर लोकसभा में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिया जवाब, देखिए- पूरा भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget