एक्सप्लोरर

1 या 2 नहीं, 5 बड़े IPO हो रहे हैं लॉन्च, निवेश से पहले जान लीजिए कहां बनेगा पैसा

IPO में निवेश के मौके बहुत हैं, लेकिन सभी IPO में पैसे लगाना समझदारी नहीं है. हर कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट, सेक्टर ग्रोथ और वैल्यूएशन की बारीकी से जांच जरूरी है.

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आने वाला सप्ताह, अब तक का सबसे व्यस्त सप्ताह आने वाला है. अगला हफ्ता IPO के लिहाज से बेहद खास रहेगा क्योंकि मेनबोर्ड में 5 बड़े IPO लॉन्च होंगे और 1 कंपनी लिस्ट होगी. वहीं, SME (स्मॉल एंड मिडियम एंटरप्राइज़) सेगमेंट में भी 7 IPO खुलेंगे और 7 कंपनियां लिस्ट होंगी. यह हफ्ता खास इसलिए भी है क्योंकि इसी दौरान साल का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO भी लॉन्च हो रहा है.

HDB Financial Services IPO

HDB Financial का IPO 25 जून से 27 जून 2025 तक निवेश के लिए खुलेगा. यह 12,500 करोड़ का मेगा इश्यू है, जिसमें से 2,500 करोड़ फ्रेश इश्यू है और 10,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS). इसका प्राइस बैंड 700 से 740 प्रति शेयर के बीच तय किया गया है और एक लॉट में 20 शेयर होंगे. इस कंपनी की लिस्टिंग 3 जुलाई को BSE और NSE पर संभावित है.

Globe Civil Projects IPO

Globe Civil Projects, जो एक इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, 24 जून को अपना IPO लॉन्च करेगी और 26 जून तक खुलेगा. इस इश्यू में सिर्फ 16.8 मिलियन नए शेयर जारी होंगे और कोई OFS नहीं है. इसका प्राइस बैंड 67 से 71 प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 211 शेयर होंगे. इसकी लिस्टिंग 1 जुलाई को हो सकती है.

Ellenbarrie Industrial Gases IPO

गैस सेक्टर की कंपनी Ellenbarrie Industrial Gases का IPO 24 से 26 जून तक खुला रहेगा. इसका कुल आकार 852.53 करोड़ का है, जिसमें 400 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 452.53 करोड़ का OFS शामिल है. इसका प्राइस बैंड 380 से 400 प्रति शेयर है और मिनिमम लॉट साइज 37 शेयरों का रखा गया है. इस इश्यू का रजिस्ट्रार KFin Technologies है. लिस्टिंग 1 जुलाई को संभावित है.

Kalpataru IPO

रियल एस्टेट क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी Kalpataru भी 24 से 26 जून तक अपना IPO लाएगी. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जिसमें 38.4 मिलियन शेयरों के ज़रिए 1,590 करोड़ जुटाए जाएंगे. इसका प्राइस बैंड 387 से 414 के बीच तय किया गया है और लॉट साइज 36 शेयरों का रखा गया है.

Sambhv Steel Tubes IPO

इस स्टील कंपनी का IPO 25 जून को खुलेगा और 27 जून को बंद होगा. इसमें 440 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 100 करोड़ का OFS शामिल है. प्राइस बैंड 77 से 82 के बीच है और लॉट साइज 182 शेयरों का है. लिस्टिंग 2 जुलाई को संभावित है.

SME सेगमेंट में भी जोरदार हलचल

SME सेक्टर में अगले हफ्ते 7 कंपनियों की लिस्टिंग होगी और 7 नए IPO भी निवेश के लिए खुलेंगे.

लिस्ट होने वाली कंपनियों के नाम हैं- Samay Project Services, Patil Automation, Eppeltone Engineers, Influx Healthtech, Safe Enterprises Retail Fixtures, Mayasheel Ventures और Aakaar Medical Technologies.

नए SME IPOs में शामिल कंपनियों के नाम हैं- AJC Jewel Manufacturers, Abram Food, Icon Facilitators, Shri Hare-Krishna Sponge Iron, Suntech Infra Solutions, Ace Alpha Tech और PRO FX Tech.

निवेशकों के लिए क्या है रणनीति?

IPO में निवेश के मौके बहुत हैं, लेकिन सभी IPO में पैसे लगाना समझदारी नहीं है. हर कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट, सेक्टर ग्रोथ और वैल्यूएशन की बारीकी से जांच जरूरी है. इस हफ्ते अगर आप सही चुनाव करते हैं, तो यह निवेश के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: इन म्यूचुअल फंड्स में नहीं किया SIP तो रह जाएंगे पीछे, हर साल देते हैं रिकॉर्ड ब्रेकिंग रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crypto Market Today: वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टो बाजार में हलचल; बिटकॉइन, एथेरियम से लेकर सोलाना तक के जानिए ताजा रेट
वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टो बाजार में हलचल; बिटकॉइन, एथेरियम से लेकर सोलाना तक के जानिए ताजा रेट
West Asia Tensions: ईरान वॉर से बड़ा तेल संकट, अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर के इस बयान को सुन लगेगी ट्रंप को मिर्ची
ईरान वॉर से बड़ा तेल संकट, अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर के इस बयान को सुन लगेगी ट्रंप को मिर्ची
70000 करोड़ का टैक्स घोटाला! बर्गर-पिज्जा बेच मुनाफा निगल रहे रेस्टोरेंट मालिक, अब AI से होगा पर्दाफाश
70000 करोड़ का टैक्स घोटाला! बर्गर-पिज्जा बेच मुनाफा निगल रहे रेस्टोरेंट मालिक, अब AI से होगा पर्दाफाश
Stock Market News: ईरान वॉर से सहमा शेयर बाजार, निवेशकों के 12 लाख करोड़ साफ, इन कंपनियों को बड़ी चपत
ईरान वॉर से शेयर सहमा बाजार, निवेशकों के 12 लाख करोड़ साफ, इन कंपनियों को बड़ी चपत

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget